फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The person who used to do chain snatching along with his uncle was arrested

Rohtak News: मामा के साथ मिलकर करता था चेन स्नेचिंग करने वाला गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
The person who used to do chain snatching along with his uncle was arrested
रोहतक। शहर में दो साल पहले चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अदालत के समक्ष पेश करके उसे तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसमें आरोपी ने चार चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा किया है। आरोपी ने इन घटनाओं को अपने मामा के साथ मिलकर अंजाम दिया था। वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था और 19 अक्तूबर को छूटा था। सीआईए प्रभारी कुलदीप कादियान ने बताया कि कुछ बदमाश चेनस्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। इनमें एक आरोपी रोहतक के रैनकपुरा निवासी अमन अपने मामा के साथ मिलकर चेनस्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था। हालांकि अभी आरोपी मामा अभी फरार है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
इन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा
-सितंबर 2022 को पूजा मॉडल टाउन में पैदल जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटी थी चेन
-जुलाई 2022 में नया बस स्टैंड हुड्डा सिटी पार्क के पास महिला के गले से चेन पर झपट्टकर ले गए
-अक्तूबर 2022 में अर्बन एस्टेट थाने के सेक्टर-दो में पैदल जा रही महिला से बाइकर्स ने की चेन स्नेचिंग
-अक्टूबर 2022 में सिविल हॉस्पिटल के पास एक्टिवा सवार महिला से की चेन स्नेचिंग की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed