{"_id":"663abc9397da09fe7706ef89","slug":"the-parents-of-the-children-held-a-meeting-and-demanded-re-conduct-of-the-examination-said-that-the-children-are-going-under-stress-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110142-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बच्चों के अभिभावकों ने बैठक कर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की, बोले बच्चे तनाव में चल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बच्चों के अभिभावकों ने बैठक कर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की, बोले बच्चे तनाव में चल रहे
Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पांच मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ली गई नीट परीक्षा में पेपर देने के 20 मिनट बाद दूसरा पेपर साल्व करने के मामले में अभिभावक मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए और बैठक की। अभिभावकों ने इस मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भी ई-मेल के जरिये अपनी शिकायत भेजी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा में पूरा समय नहीं मिलने के कारण बच्चों की परीक्षा अच्छी नहीं हुई, इस कारण बच्चे दो दिन से तनाव में है। खाना-पीना तक नहीं खा रहे हैं।
अभिभावक टीना, जितेंद्र, राजेश कुमार, मीनाक्षी, अनीता, कृष्ण कुमार, अनिल ने बताया कि पांच मई को बहादुरगढ़ में एनटीए द्वारा नीट की परीक्षा करवाई गई थी। इस दौरान दो सेंटरों पर एक पेपर देने के 20 मिनट बाद उनसे पेपर ले लिया गया और दूसरा पेपर साल्व करने के लिए दिया गया। इस दौरान 20 से 30 मिनट बच्चों के बेकार हो गए और अंतिम समय में भी अतिरिक्त समय नहीं दिया गया। इस कारण बच्चों की परीक्षा अच्छी नहीं हुई। अभिभावकों ने बताया कि बच्चे काफी तनाव की स्थिति में है। दो साल से बच्चे इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और अब ऐसी गड़बड़ी करके बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने मांग की कि परीक्षा को दोबारा लिया जाए। वह एनटीए के पास मेल भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।