फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The pain of Chuda tradition shown with 'Hath Rapiya'

Rohtak News: 'हथ रपिया से दर्शाया चूड़ा प्रथा का दर्द

Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The pain of Chuda tradition shown with 'Hath Rapiya'
रोहतक।
विज्ञापन

पति हादसे में चल बसा। यह मेरी गलती नहीं। मुझे बगैर पूछे देवर के पल्ले लगा दिया। यह मेरी गलती नहीं। अब भी पंचायत मुझे ही दोषी बता रही है। आखिर कब तक यह अन्याय सहना होगा। लघु फिल्म ''''हथ रपिया'''' के जरिये बड़े पर्दे पर गर्भवती विधवा और चूड़ा प्रथा के दर्द को कुछ इस तरह से बयां किया गया है। यह प्रयास सुपवा के फिल्म विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र अरविंद चौधरी का है। इस लघु फिल्म को जयपुर में हुए 9वें राजस्थान अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड मिला है। फिल्म की पृष्ठभूमि झुंझुनूं जिले के भावठडी व पिलानी से जुड़ी है।

छात्र अरविंद ने बताया कि यह लघु फिल्म तीन फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है। पिछले वर्ष यह चित्र भारती भोपाल में नामित व चयनित रही। अब जयपुर में इसे सराहा गया है। इसका लेखन व निर्देशन छात्र ने खुद किया है। फिल्म फेयर उत्सव में शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वेब सीरिज, राजस्थानी फिल्म, फीचर फिल्म को शामिल किया गया। जवाहर कला केंद्र जयपुर में हुई फेस्टिवल अवाॅर्ड नाइट में करीब 50 अवाॅर्ड दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed