फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The old employee of the businessman had done the crime, both the accused arrested

कारोबारी के पुराने कर्मचारी ने ही दिया था वारदात को अंजाम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The old employee of the businessman had done the crime, both the accused arrested
शिवम एंक्लेव में दिनदहाड़े कैटरिंग कारोबारी के घर लूट के प्रयास की वारदात के पीछे कारोबारी के पुराने कर्मचारी संजय का हाथ है, जो चार साल रोहतक में नौकरी करके गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात के बाद से फरार संजय व उसके साथी मनोज उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। जबकि मौके से काबू आरोपी मनोज को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरवार को व्यापारी अनिल नागपाल ने बताया था कि वे शिवम एंक्लेव के रहने वाले हैं। जबकि बड़ा बाजार में कैटरिंग की दुकान है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे घर से निकले थे। कुछ थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति घर के अंदर आया और उसकी पत्नी सीमा नागपाल से कहा कि उसे क्रिया के चलते बुकिंग करवानी है। उसकी अपने पति से बात करवा दें। साथ ही पानी पिला दें। सीमा अंदर जैसे ही पानी लेने जाने लगी, तभी आरोपी ने बाहर खड़े अपने दो साथियों को अंदर आने का इशारा किया। महिला ने उसे झाकी से इशारा करते देख लिया। उसने शोर मचा दिया। युवक ने उसका गला दबा दिया और घसीटते हुए गेट तक ले गया। शोर सुनकर ऊपर से महिला का बेटा 17 साल का युवक मनन आ गया। उसने मां के साथ मिलकर युवक को दबोच लिया। साथ ही आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए। अपने साथी को फंसा देकर बाहर खड़े दोनों युवक फरार हो गए। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

चाकू लेकर आए थे आरोपी, दूसरे साथी के बैग में रह गया
पूछताछ में पता चला है कि संजय ने अपने साथी मनोज व मोनू को बताया कि वह रोहतक में काम कर चुका है। कैटरिंग कारोबारी अनिल नागपाल के पास भी बर्तन साफ करने का कार्य किया था। योजना के तहत तीनों रोडवेज की बस से रोहतक पहुंचे। इसके बाद ऑटो से शिवम एंक्लेव आए। योजना बनी थी कि मनोज समय रहते महिला को काबू करेगा। इसके बाद दोनों अंदर आ जाएंगे, लेकिन कैटरिंग कारोबारी की पत्नी सीमा नागपाल ने हिम्मत दिखाई और समय रहते बेटे को आवाज लगा दी। खुद को फंसता देकर संजय व मनोज उर्फ मोनू भाग गए, जबकि मनोज दबोच लिया गया। इतना ही नहीं, आरोपी थैले में चाकू भी लिए हुए थे, जिसे पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दिल्ली निवासी मनोज को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फरार दो आरोपियों संजय व मनोज उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। संजय कारोबारी के पास पहले काम कर चुका है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। -एसआई संदीप, जांच अधिकारी आर्य नगर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed