{"_id":"6a0cca3c6058e819920c97dd","slug":"the-number-of-vomiting-and-diarrhea-patients-increased-threefold-due-to-heat-and-heat-wave-rohtak-news-c-17-roh1020-858714-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गर्मी और लू से तीन गुना बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गर्मी और लू से तीन गुना बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराती महिला
- फोटो : Samvad
सांपला। गर्मी व लू से अस्पतालों में उल्टी-दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। पहले सीएचसी सांपला की ओपीडी एक या दो मरीज आ रहे थे। गर्मी बढ़ने के कारण पिछले एक सप्ताह में संख्या बढ़कर छह तक पहुंच गई है। प्राइवेट अस्पताल में भी उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉ. विशाल चौधरी का कहना है कि तेज धूप से शरीर में पानी की कमी हो रही है। बाहर का खाना खाने से लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। दोपहर को लू लगने से स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। संवाद
तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें : डॉ. चौधरी
डॉ. चौधरी ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा, यदि जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो सिर पर कपड़ा, टोपी या छतरी लेकर निकलें। अधिक से अधिक पानी पीएं। ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी व अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। बासी भोजन और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। घर का ताजा और हल्का भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। अभी मौसम विभाग ने अगले दो दिन और तेज गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। रात का तापमान भी बढ़ेगा।