{"_id":"5edfdcfd8ebc3e42d8347bca","slug":"the-number-of-infected-reached-202-rohtakcity-news-rtk558732657","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 202","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 202
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी समेत 28 नए मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 201 पहुंच गया। अभी 167 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 50 होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग के जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में 2 अप्रैल को पहला संक्रमित मरीज मिला था। इसके बाद धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती गई और 31 मई को आंकड़ा 51 तक पहुंच गया। अनलॉक 1 और जून महीना शुरू होते ही मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी होने लगी और 4 जून तक जिले में 107 संक्रमित मिले। इस तरह पहले 100 संक्रमित शुरुआती 64 दिनों में मिले थे और अब सिर्फ पांच दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 200 पहुंच गई है। गौरतलब है कि कोरोना के मिल रहे मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री संक्रमित मरीज और दिल्ली, गुुरुग्राम का आवागमन है।
पीजीआई का डॉक्टर, स्टाफ नर्स व दो सफाई कर्मचारी संक्रमित
पीजीआईएमएस के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग का एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का दिल्ली आना-जाना था। उनकी पत्नी दिल्ली में डॉक्टर हैं। वहीं ट्रामा सेंटर में ड्यूटी करने वाली एक स्टाफ नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह अपनी ड्यूटी पूरी कर एमडीयू में क्वारंटीन पीरियड पर चल रही है। वहीं संस्थान के दो सफाई कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक की ड्यूटी आईसीयू तो दूसरे की वार्ड में थी। वहीं, ककराना में दो संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर गांव में जश्न मनाया गया था। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री दिल्ली की थी। मंगलवार को एक ग्रामीण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताया जा रहा है वह दिल्ली आता-जाता था।
इन एरिया में मिले संक्रमित
आईटीआई, नेताजी नगर, बहु अकबरपुर, गोहाना अड्डा, गांधी कैंप, प्रेम नगर, सांगाहेड़ा, कमला नगर, तेज विहार कॉलोनी, जनता कॉलोनी, प्रवेश नगर, प्रेम नगर, ककराना, पाडा मोहल्ला, विशाल सदन, आदर्श नगर, हाउसिंग बोर्ड, दुर्गा कॉलोनी, चिन्योट कॉलोनी, बालंद