फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The number of infected patients reached 257 in Rohtak

रोहतक में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 257 पर

Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
The number of infected patients reached 257 in Rohtak
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पीजीआई के एग्जाम कंट्रोल विभाग की सुपरीटेंडेंट, बैंक कर्मी, दिल्ली की महिला समेत वीरवार को 28 नए मरीज मिले। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 257 पर पहुंच गया है। इनमें से 221 एक्टिव मरीज हैं। उधर, रोहतक के साईं कॉलोनी की संक्रमित महिला को पहले दिल्ली में काउंट किया जा रहा था, लेकिन अब उसे जिले में शामिल किया है। इस कारण अब जिले में संक्रमण से मौत का आंकड़ा भी चार हो गया है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में मिली छूट के बाद संक्रमण से अछूते रहे शहर में प्रतिदिन कई संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसमें सबसे अहम किला रोड व साईं दास कॉलोनी में मिले पॉजिटिव केसों को माना जा रहा है। क्योंकि इनके संपर्क में आए कई लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलाव निजी अस्पताल व क्लीनिक भी लगातार कोरोना के मरीजों को बढ़ा रहे हैं। गाइडलाइन के अभाव में स्वास्थ्य विभाग इन पर सीधा कार्रवाई से बच रहा है। वीरवार को एक निजी अस्पताल में दिल्ली की महिला को कोरोना संक्रमण मिला है। बताया जा रहा है कि बुधवार को महिला की डिलिवरी हुई थी और उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके अलावा पीजीआईएमसस के कुलपति कार्यालय के पीछे एग्जाम कंट्रोल विभाग की महिला को संक्रमण मिला है। पटेल नगर की रहने वाली महिला के परिवार में दो लोग पहले संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला को बुखार की समस्या थी और वह छुट्टी पर चल रही थी। अब महिला को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई मौत जिले के अकाउंट में
शहर के साईं दास कॉलोनी की रहने वाली महिला की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई थी। उसे पहले दिल्ली के अकाउंट में जोड़ जा रहा था, लेकिन वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसे रोहतक में काउंट कर लिया है। इसके कारण जिले में संक्रमण के मौत का आंकड़ा चार हो गया है। महिला को किडनी की समस्या थी और उपचार के लिए दिल्ली गई थी। मौत के बाद अंतिम संस्कार भी दिल्ली में हुआ। इसके अलावा जिले में झज्जर चुंगी, कमला नगर व पाड़ा मोहल्ला से एक-एक संक्रमित मरीज मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed