फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The new building of the market committee will be constructed at a cost of Rs 4.39 crore

Rohtak News: मार्केट कमेटी का नया भवन 4.39 करोड़ से बनेगा

Sat, 05 Jul 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The new building of the market committee will be constructed at a cost of Rs 4.39 crore
फोटो : 3नई अनाज मंडी स्थित मार्किट कमेटी का कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में स्थित मार्केटिंग बोर्ड की करीब चार कनाल जमीन पर मार्केट कमेटी का नया भवन बनेगा। इसके लिए 4 करोड़ 39 लाख रुपये की धनराशि मंजूर हुई है। मार्केट कमेटी का 40 साल पुराना वर्तमान भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में प्लास्टर उखड़ कर गिर रहे हैं।
मार्केट कमेटी का नया भवन तीन फ्लोर का होगा। इसमें तमाम सुविधाएं होंगी। नए भवन में भूतल पर पार्किंग होगी। दो फ्लोर पर अधिकारी और कर्मचारियों के बैठने के लिए कार्यालय बनेंगे।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड ने नए भवन की ड्राइंग बनाकर मुख्यालय को भेज दी है। ड्राइंग को मंजूरी मिलने के बाद टेंडर खोला जाएगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई अनाज मंडी में बना मार्केट कमेटी का भवन 40 साल पुराना है। यह भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसमें बैठ कर काम करने वाले कर्मचारियों को हमेशा हादसे का भय बना रहता है। अक्सर दीवार का प्लास्टर गिरता है। बारिश के मौसम में हादसे का भय बना रहता है।

पुराने भवन में अधिकारी और कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है। ऐसे में काफी लंबे समय से नए भवन की मांग उठ रही थी। पहले दूसरी जगह नई बिल्डिंग बनाने की चर्चा थी लेकिन अब जिस जगह पुराना भवन बना है, उसी चार कनाल जमीन पर नया आलीशान भवन बनकर तैयार होगा। मौजूदा भवन की हालत काफी खस्ता हो चुकी है।


दो मंजिला जर्जर भवन में पर्याप्त जगह नहीं
वर्तमान में दो मंजिला भवन बना है। इस पुराने भवन में पार्किंग की भी पर्याप्त जगह नहीं है, लेकिन अब तीन फ्लोर का नया भवन बनने के बाद तमाम सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन में भूतल पर स्टिल्ट पार्किंग होगी, जिसमें 40 गाड़ियां खड़ी हो जाएंगी। तीनों फ्लोर पर मार्केट कमेटी व मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय के लिए 30 कमरे बनाए जाएंगे।


वर्जन
नए भवन बनवाने के लिए 4.39 करोड़ राशि मंजूर हुई है। ड्राइंग भी बनाकर मुख्यालय को भेज दी गई है गई है। ड्राइंग की अनुमति मिलने मिलने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। -शशि भूषण सहारण, एक्सइएन, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed