{"_id":"691e27689eb06750e000b67a","slug":"the-new-building-of-kalanaur-government-school-is-ready-at-a-cost-of-rs-353-crore-rohtak-news-c-17-roh1020-764708-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर राजकीय विद्यालय का नया भवन 3.53 करोड़ से तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर राजकीय विद्यालय का नया भवन 3.53 करोड़ से तैयार
Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
27...निमंत्रण पत्र स्वीकार करते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। स्रोत : कमेटी
- फोटो : katra news
कलानौर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। 3 करोड़ 53 लाख रुपये से बनाए गए अत्याधुनिक भवन के उद्घाटन के लिए कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य एवं सीएम विंडो एनीमेट पर्सन गुलशन दुआ ने शिक्षा मंत्री को निमंत्रण दिया है।
विद्यालय का नया भवन 3 मंजिला है। प्रत्येक तल पर 7 कमरे व दोनों तरफ शौचालय बनाए गए हैं। कुल 21 कमरे, सीढि़यां, रैंप तैयार किए गए हैं। छात्राओं ने 6 साल इस विद्यालय के भवन का इंतजार किया है। गुलशन दुआ ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से उनके चंडीगढ़ कार्यालय में मिलकर उद्घाटन का निमंत्रण पत्र दिया है।
2019 में खंडित कर दिया गया था स्कूल भवन
2019 में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भवन खंडित कर दिया गया था। काफी पुराना व जर्जर हो चुका था। इसके चलते शिक्षा विभाग ने नए भवन की मांग रखी थी। ऐसे में पूर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा की थी। समग्र शिक्षा विभाग पंचकूला ने संज्ञान में लेते हुए भवन निर्माण कार्य शुरू किया। अप्रैल महीने में नवनिर्मित भवन के लड़कियों की शिक्षा के लिए खोल दिए जाएंगे।