फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Nagar Palika team which went to take action against encroachment near the temple was opposed and the action was stopped

Rohtak News: मंदिर के पास कब्जा कार्रवाई करने गई नपा टीम का विरोध, कार्रवाई रोकी

Wed, 17 Sep 2025 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Nagar Palika team which went to take action against encroachment near the temple was opposed and the action was stopped
16jjrp26- बेरी में कब्जा कार्रवाई का विरोध करते लोग। संवाद
बेरी। नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नपा एक माह में तीसरी बड़ी कार्रवाई करने पहुंची लेकिन लोगों के विरोध के चलते काम को रोक दिया गया। अब आगामी आदेश के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका बेरी की टीम मंदिर के पास करीब साढ़े 4 एकड़ जमीन पर कब्जा कार्रवाई करने के लिए गई थी। कब्जा कार्रवाई से पहले मार्केट कमेटी बेरी के सचिव संजय फौगाट को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया। ड्यूटी मजिस्टेट व नगर पालिका सचिव पूजा भारी पुलिस बल के साथ कब्जा कार्रवाई करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कब्जा कार्रवाई टीम ने मंदिर के पिछले रास्ते पर तो बाउंड्री करवा दी गई थी लेकिन सड़क के साथ वाले रास्ते पर बाउंड्री करवाने लगे तो पाना चुल्याण के करीब 150 से 200 व्यक्ति वहां पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों को बताया कि इस जमीन पर झज्जर सेशन कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक कोर्ट का कोई फैसला नहीं होता, इस जमीन पर कोई कब्जा कार्रवाई नहीं की जाए। कब्जा कार्रवाई का विरोध होने पर बीच में रोक दिया गया। अब अधिकारियों के अगले आदेश के बाद कब्जा कार्रवाई की गई।


एक माह में पालिका ने तीसरी बड़ी कार्रवाई की
बता दें कि नगर पालिका इससे पहले 28 अगस्त को बेरी के भागलपुरी चौक पर 8 दुकानों को सील किया था। उसके बाद 5 सितंबर को नगर पालिका के साथ कब्जा कार्रवाई करते हुए जमीन को अपने कब्जे में लिया था। मंगलवार को बेरी मंदिर के पास करीब साढ़े 4 एकड़ जमीन पर कब्जा कार्रवाई करने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध को देखते हुए कब्जा कार्रवाई रुक गई। मंदिर के पास साढ़े चार एकड़ जमीन में कब्जा कार्रवाई होने के बाद माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में लगने वाले मेले को यहां पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।

वर्जन
विरोध के चलते कब्जा कार्रवाई रुक गई थी। अब अगले आदेश के बाद कार्रवाई होगी। -पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed