फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The murder was done by hitting the rod in the head, it was revealed in the post mortem

Rohtak News: सिर में रॉड मारकर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The murder was done by hitting the rod in the head, it was revealed in the post mortem
रोहतक। पंजाब के होशियारपुर के दो सगे भाइयों सुखविंद्र (37) व सतेंद्र (30) की हत्या सिर में लोहे की राड मारकर की गई है। दोनों को बेहोशी की हालत में रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर ऐसी स्थिति में डाल दिया गया कि सिर ट्रेन के पहिये से कुचले जाएं। ताकि मौत हत्या नहीं, बल्कि हादसा लगे। रविवार को पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई। जीआरपी ने शवों को परिजनों के हवाले कर दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पंजाब ले गए।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पंजाब निवासी गिरधारी लाल ने रेलवे पुलिस को बताया था कि वह फौज से मेजर सूबेदार के पद से रिटायर है। उसका बेटा सुखविंदर व सतेंद्र आठ साल से रोहतक में रह रहे थे। साथ ही फरवरी 2022 में एक हाइड्रा क्रेन खरीदी थी। बड़ा बेटा क्रेन चलाता था, जबकि छोटा हेल्पर के तौर पर काम करता था। साथ ही श्यामलाल मार्केट में किराये पर कार्यालय खोल रखा है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे सुखविंद्र के पास कॉल आई। कहा कि जींद रोड के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे ट्रक पलट गया है। उसे निकलवाना है। सुखविंद्र ने 4 हजार रुपये मांगे, लेकिन साढ़े 3 हजार में बात तय होने के बाद दोनों भाई क्रेन लेकर चले गए। शनिवार सुबह रेलवे पुलिस गिरधारी लाल के घर पहुंची। गिरधारी ने मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। जीआरपी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed