फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Corporation will spend nine crore rupees on drainage in the city.

Rohtak News: शहर में जल निकासी पर नगर निगम नाै करोड़ करेगा खर्च

Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will spend nine crore rupees on drainage in the city.
13...नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल बालचंद चौक, पानी निकासी के लिए यहां से बिछाई जाएगी नई लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में जल निकासी को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम नाै करोड़ खर्च करेगा। इसका एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। स्वीकृति मिलने व अगले महीने इसका काम शुरू होने की उम्मीद है।
इसके तहत शहर के दक्षिण सिरे पर स्थित सुनारिया गांव में सभी चार तालाबों को पाइप लाइन बिछाकर आपस में जोड़ा जाएगा। इस पाइप को गांव के बाहर बालचंद चौक तक लाया जाएगा और यहां से इसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीन किलोमीटर से अधिक लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी प्रस्तावित है। इसकी चौड़ाई करीब सवा फीट होगी। नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल गांव सुनारिया के ग्रामीणों का मानना है कि ऐसा होने से बारिश के समय गांव से जल निकासी बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी के सुधार की उम्मीद : ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाले भरे रहते हैं। इनकी समय पर सफाई नहीं होती है। इससे पानी की सही प्रकार से निकासी नहीं हो पाती है और गांव में पिछले सात साल से समस्या बनी हुई है।

ऐसे में यहां अर्बन ड्रेनेज सिस्टम के तहत नई पाइप लाइन बिछाने से सुधार की उम्मीद है। तालाबों को आपस में कनेक्ट किए जाने से भी पानी की बेहतर निकासी हो सकेगी।

13...नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल बालचंद चौक, पानी निकासी के लिए यहां से बिछाई जाएगी नई लाइन।

13...नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल बालचंद चौक, पानी निकासी के लिए यहां से बिछाई जाएगी नई लाइन।

13...नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल बालचंद चौक, पानी निकासी के लिए यहां से बिछाई जाएगी नई लाइन।

13...नगर निगम के वार्ड 22 में शामिल बालचंद चौक, पानी निकासी के लिए यहां से बिछाई जाएगी नई लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed