फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Municipal Corporation will rank wards for cleanliness through public participation.

Rohtak News: जनभागीदारी से स्वच्छता के लिए नगर निगम देगा वार्डों को रैंकिंग

Fri, 20 Feb 2026 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 20 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will rank wards for cleanliness through public participation.
4-शहर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करते हुए नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व अन्य - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। निगम में स्वच्छता के लिए वार्ड रैंकिंग की जाएगी। निगम का मानना है कि इसमें जनभागीदारी भी आवश्यक है। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी के मद्देनजर निगम की ओर से वार्ड रैंकिंग पर जोर दिया गया है। इसमें तहत प्रत्येक वार्ड में जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
अभी तक वार्ड, एक व दो और 20 में यह अभियान चलाया गया है। आगामी दिनों में यह अभियान किसी न किसी वार्ड में चलाया जाएगा। वीरवार को शहर के वार्ड 18 में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह अभियान एक माह चलेगा। इसके बाद मार्च में वार्डों की रैंकिंग तय होगी। निगम की ओर से सभी 22 वार्डों को रैंकिंग दी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर आमजन को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने वीरवार को मुख्य सड़कों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान रोड स्वीपिंग, कचरा उठान, सड़क किनारे जमा गंदगी, नाला सफाई व सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं उपस्थिति की बारीकी से जांच की गई। जहां-जहां सफाई व्यवस्था में कमियां पाई गईं, वहां मौके पर ही सफाई शाखा के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
-----------
रात में भी होगा निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है और सफाई कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी। सफाई शाखा की टीम की ओर से शहर में शाम व रात के समय भी निरीक्षण किया जाएगा। निगम की ओर से बुधवार शाम को गंदगी फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वाले पांच लोगों के 4800 रुपये के चालान किए गए।

------------
शिकायत पर होगा समाधान
निगम अधिकारियों ने स्वच्छता के कार्य में जन सहयोग भी मांगा है। उनका कहना है कि अगर किसी घर, दुकान, संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो इसकी शिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई न होने पर 18001805007, 8295900992 नंबरों पर दर्ज करवाएं। इनका निगम की टीम की ओर से तुरंत समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed