{"_id":"666c9303dfa4dc1bc505c444","slug":"the-miscreants-stole-three-rings-by-inhaling-intoxicants-rohtak-news-c-17-roh1020-443281-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन अंगूठियां लूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन अंगूठियां लूटीं
Sat, 15 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र में तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर एक हीरे की और दो सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कच्चा बेरी रोड निवासी शशिपाल ग्रोवर ने बताया कि वह सुबह दूध लेने के लिए जा रहा था। जब वह काठमंडी पुल के पास पहुंचा तो उसी समय तीन युवक आए और उसको बातों में लगाकर अचानक नशीला पदार्थ सुंघ दिया। इससे वह अचेत सा होता चला गया। इसके बाद आरोपी उनकी हीरे और सोने की अंगूठियां लूटकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन