फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The mercury reached 42 degrees Celsius during the day and 30 degrees Celsius after drizzle in the evening.

Rohtak News: पारा दिन में 42 डिग्री सेल्सियस तो शाम को बूंदाबांदी के बाद 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Sat, 18 Apr 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 42 degrees Celsius during the day and 30 degrees Celsius after drizzle in the evening.

विज्ञापन
रोहतक। मौसम शुक्रवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह धूप खिली रही। दोपहर को तेज गर्मी रही। दोपहर बाद बादल छाए। इसके बाद बूंदाबांदी ने मौसम में ठंडक घोलने का काम किया। इससे 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा भी तेजी से गिरा। इसमें 12 डिग्री की कमी दर्ज आई। रात करीब 10 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा था। इस कारण गर्मी बढ़ गई थी। शुक्रवार को सीजन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से हुई बूंदाबांदी ने ठंडक पहुंचाने का काम किया। इससे पारा भी तेजी से लुढ़का। यह रात दस बजे 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के इस अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। फिलहाल मौसम में गर्मी बनी रहने की संभावना है। पारा 40 पार बना रहेगा।
विज्ञापन

------------

मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रोहतक। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद अनाज मंडी में किसान व आढ़ती गेहूं की ढेरियों को तिरपाल से ढ़ंकते नजर आए। खुले आसमान तले पड़े गेहूं को समेट कर शेड में पहुंचाने की भी तैयारी की गई। शुक्रवार को मंडी मं 40 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। खरीद एजेंसी ने 40 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। फिलहाल उठान नहीं हो रहा है। मंडी में गेहूं की आवक बनी हुई है। इसके चलते मंडी पीले सोने से अटी नजर आने लगी है। गेहूं का उठान नहीं होने से किसानों को फसल उतारने के लिए जगह कम पड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed