{"_id":"6615c7617a46550f0f0c6834","slug":"the-meeting-allowed-payment-for-three-development-works-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109361-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैठक में तीन विकास कार्यों का भुगतान करने की अनुमति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैठक में तीन विकास कार्यों का भुगतान करने की अनुमति दी
Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक मंगलवार को नप कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में हुई। इसमें शहर के विकास के लिए होने वाले निर्माण कार्य के लिए धनराशि की मंजूरी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने की। इसके अलावा उपप्रधान, पार्षद, ईओ, एओ भी मौजूद रहे। बैठक में तीन विकास कार्यों की पेमेंट के लिए मंजूरी प्रदान की गई। इसमें वार्ड नंबर-11 में पंचायती गुरुद्वारा से भूप सिंह तक सीसी गली के निर्माण के लिए 4 लाख 86 हजार रुपये, वार्ड नंबर-18 में ग्वालिसन रोड से तलाव रोड के निर्माण के लिए 29 लाख 83 हजार और ग्वालिसन रोड से स्लाटर हाउस तक गली निर्माण के 7 लाख 34 हजार रुपये की पेमेंट को मंजूरी प्रदान की गई। सभी सदस्यों ने तीनों कार्यों के लिए पेमेंट को मंजूरी प्रदान कर दी। चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठकें समय-समय पर होती है। इनका मकसद विकास कार्यों की पेमेंट करना होता है। मंगलवार को हुई बैठक में तीन विकास कार्यों की कुछ पेमेंट को अप्रूव किया गया है। संवाद