फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The maximum temperature is expected to reach 30 degrees Celsius in the next seven days.

Rohtak News: अगले सात दिनों में अधिकतम पारा 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature is expected to reach 30 degrees Celsius in the next seven days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। अब भी मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार को मौसम साफ रहा। दिनभर धूप खिली रही। हालांकि, सुबह-शाम अब भी ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह तापमान सामान्य की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 98 रहा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिन व रात के समय पड़ने वाली ठंड में भी बदलाव हो सकता है। यह सामान्य श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन
जिले में आने वाले कई दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। आगामी सात दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। -डॉ. मोहम्मद एहतशाम, एसएमएस, कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed