फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The market is shining with colors due to Diwali

Rohtak News: दिवाली के चलते दमक रहा रंगों का बाजार

Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The market is shining with colors due to Diwali
रोहतक। घर को रंग या नया रूप रंग रोगन से मिलता है। दिवाली पर्व पर हर घर में साफ-सफाई व साज सज्जा का काम जोरों पर है। इसी कड़ी में लोग पेंट या रंग रोगन कराने में व्यस्त हैं। घर को शानदार बनाने के लिए लोग अब सफेदी के बजाय पेंट का प्रयोग करने लगे हैं।
विज्ञापन

--------
पेंट में भी अब एक नहीं कई विकल्प आ गए हैं। इसमें दीवारों को हर मौसम से सुरक्षित रखने वाला, जल्दी खराब न होने वाला पेंट ज्यादा पंसद किया जा रहा है। रंग का असर सीधे हमारी मनोदशा व मनोभाव पर भी पड़ता है। इसलिए इसे शुभ कार्य मानते हुए ज्यादातर लोग घर की रंगाई को विशेष तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन




---यह कहते हैं पेंट कारोबारी

पेंट बाजार में त्योहार के चलते कुछ उछाल आया है। काफी दिनों बाद काम में तेजी नजर आई है। लोग रंग रोगन को लेकर उत्साहित हैं। ब्रांडेड पेंट मध्यम दाम के बिक रहे हैं। ये 120 रुपये लीटर से 550 लीटर के पेंट उपलब्ध हैं। 230 रुपये लीटर के ब्रांडेड पेंट की ज्यादा डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सतीश कुमार, पेंट कारोबारी।



बॉक्स

दिवाली पर पेंट बाजार में रौनक है। लोग घरों खरीदारी कर रहे हैं। बेहतर क्वालिटी के पेंट सालों साल चलते हैं। एक बार दीवारों पर पेंट कराने के बाद 4 से 5 साल तक दोबारा खर्च नहीं करना पड़ता है। इसलिए लोग सफेदी से ज्यादा ब्रांडेड पेंट पसंद कर रहे हैं।

-राजेंद्र जांगड़ा, पेंट कारोबारी।


बॉक्स

दिवाली पर्व के चलते काम में तेजी आई है। प्रत्येक बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। रंग रोगन व पेंट की मांग के चलते बिक्री बनी हुई है। सफेद क्रीम व पिंक कलर का पेंट लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


- अभय सिंह यादव, पेंट कारोबारी।



बॉक्स



आध्यात्मिक दृष्टि से पीला, नारंगी और सफेद रंग बेहतर



दुर्गा भवन मंदिर के पुजारी आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा होती है। यह त्योहार आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पीला, नारंगी और सफेद रंग बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed