फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The market is abuzz with colourful squirt guns and gulal.

Rohtak News: रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल से बाजार गुलजार

Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The market is abuzz with colourful squirt guns and gulal.
32. बाजार में होली की खरीदारी के दौरान रंग-बिरंगी पिचकारियों के बीच पसंदीदा पिचकारी चुनता बच्चा - फोटो : प्रमाण पत्र और ट्रॉफी के साथ मुस्कान।
फोटो- 32
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। होली के त्योहार से पहले शहर के बाजार पूरी तरह रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजारों, डी-पार्क, किला रोड और आसपास के क्षेत्रों में रंग-बिरंगी पिचकारियों, हर्बल गुलाल, वॉटर बलून्स और होली स्पेशल उत्पादों की भरमार है।
इस बार बाजार में कई नए और आकर्षक आइटम आए हैं जिनके चलते खरीदारी को लेकर बच्चों और युवाओं में उत्साह है। डी-पार्क के दुकानदार राजीव कटियार ने बताया कि इस बार कुल्हड़ कलर अनार, कलर शूटर और सिलिंडर में अन्य वैराएटी आ गई हैं।
विज्ञापन

वहीं मैजिक गिलास भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह जादुई गिलास पानी के संपर्क में आते ही रंग छोड़ने लगता है। एक गिलास को 25 बार इस्तेमाल कर सकते हैं और एक गिलास का दाम 25 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। मंदिर के फूलों से बना ऑर्गेनिक गुलाल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हर्बल गुलाल 50 रुपये से शुरू है जबकि सामान्य गुलाल 20 रुपये से उपलब्ध है। सुगंधित ऑर्गेनिक कॉर्न स्टार्च से बना गुलाल भी बाजार में खास आकर्षण बना हुआ है।


50 से 5500 रुपये तक है पिचकारियों की रेंज

दुकानदार नवीन ने बताया कि इस बार पिचकारियों की तीन प्रमुख कैटेगरी ग्राहकों को लुभा रही हैं। सिंपल टैंक पिचकारी 50 रुपये से शुरू हो रही है जो छोटे बच्चों के लिए उपयुक्त है। कार्टून कैरेक्टर पिचकारी 1000 से 1200 रुपये तक मिल रही है जिनमें स्पाइडरमैन और अन्य सुपरहीरो डिजाइन शामिल हैं। इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्रेशर पिचकारी 900 से 5500 रुपये तक उपलब्ध है जो हाई-प्रेशर से पानी फेंकती है। 1500 से 2000 रुपये तक की बबल गन और 1200 रुपये का कलर शूटर भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कलर शूटर हवा में रंग छोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed