फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Kalash Yatra began at the Sankat Mochan Temple, marking the beginning of the annual festival.

Rohtak News: संकट मोचन मंदिर से निकली कलश यात्रा, वार्षिकोत्सव शुरू

Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Kalash Yatra began at the Sankat Mochan Temple, marking the beginning of the annual festival.
10...संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद द
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में पांच दिवसीय 25वां वार्षिकोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा में गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी सहित भक्तजन शामिल हुईं। मंगल कलश लेकर गीत गाकर, गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने भजन-कीर्तन किए।
पंडित अशोक शर्मा ने आरती की व प्रसाद वितरित किया। सचिव गुलशन भाटिया ने बताया कि यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज डेरे पर पहुंची और श्रद्धा से कलश भरे। भक्तजनों ने उपाचार्य स्वामी कपिल पुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

यात्रा में जगह-जगह भक्तों पर पुष्पवर्षा की गई और प्रसाद वितरित किया। इसके बाद यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंची जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की। 31 जनवरी तक प्रतिदिन गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी दोपहर 3 बजे से हनुमान कथा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश में भगवान विष्णु का वास : साध्वी
गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि सनातन धर्म में हर धार्मिक कार्यों में कलश का विशेष महत्व है। कलश रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि कलश के मुख में भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) का वास होता है। कंठ में रुद्र और मूल में ब्रह्मा वास करते हैं। साथ ही कलश के मध्य में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। कलश में भरा पवित्र जल इस बात का संकेत देता है कि हमारा मन जल की तरह शीतल, साफ और निर्मल बना रहे।

10...संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद द

10...संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर निकाली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद द

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed