फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The incidents of extortion are not stopping in the district

Rohtak News: जिले थम नहीं रही रंगदारी मांगने की घटनाएं

Mon, 23 Dec 2024 03:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The incidents of extortion are not stopping in the district
रोहतक। जिले में रंगदारी मांगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। भाऊ गैंग को रंगदारी न देने पर डीघल के फाइनेंसर की रोहतक के किलोई में गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि रेलवे रोड पर दुकान चलाने वाले व्यापारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। पुलिस अभी इस मामले के मुख्य आरोपी भी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाई कि लोक गायक से भी 10 लाख की रंगदारी मांग ली। इससे पहले भी रंगदारी मांगने की वारदात रोहतक में होती रही है।
विज्ञापन

-------------
रंगदारी मांगने की प्रमुख घटनाएं
-6 दिसंबर को भाऊ गैंग की ओर से रंगदारी ने देने पर डीघल के मनजीत की हत्या कर दी थी। गैंग के छह सदस्यों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने मंजीत की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन

-19 दिसंबर को रोहतक रेलवे रोड स्थित व्यापारी महेश गोयल को व्हाट्सअप कॉल करके 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। हालांकि इसमें एक आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है और मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-30 अगस्त को भी गद्दी खेड़ी गांव के एक पूर्व सरपंच के परिवार के युवक भाऊ गैंग की ओर से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। हालांकि इस प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
-29 जुलाई को लाढ़ौत स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल में शीशे के गेट में गोली मारकर संचालक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस घटना को स्कूल के ही एक पूर्व छात्र अमन ने दिल्ली के पंकज, चांद उर्फ मामा,सादाब उर्फ सददाम और मकड़ौली के हरदीप ने अंजाम दिया था।

28 सितंबर 2023 को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारी से 65 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी वसूलने के लिए आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। इसमें झज्जर के सुडाना निवासी अमित और सोनीपत के नहरी निवासी अनीश को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed