फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The Home Minister instructed the then outpost in-charge to suspend and transfer the city SHO

रोहतक: गृहमंत्री विज ने तत्कालीन चौकी प्रभारी को सस्पेंड और सिटी एसएचओ के तबादले के निर्देश दिए

Sat, 14 May 2022 03:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 03:11 AM IST
सार

जिला परिवेदना समिति की जिला विकास भवन में बैठक हुई। युवक की मौत के मामले में निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसपी का कहना है कि उनकी मंत्री से बात हुई, पहले जांच होगी, इसके बाद कार्रवाई होगी।  

विज्ञापन
The Home Minister instructed the then outpost in-charge to suspend and transfer the city SHO
अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतक में करीब छह माह पहले रूपनगर के युवक की हुई मौत के मामले में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने एसपी को निर्देश दिया कि गौकर्ण चौकी के तत्कालीन प्रभारी एसआई पवनवीर को सस्पेंड करें और सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी का तबादला। चौकी प्रभारी का बहादुरगढ़ तबादला हो चुका है, जबकि थाना प्रभारी कार्यरत हैं। एसपी का कहना है कि उनकी गृहमंत्री से दोबारा बात हो गई है। पहले मामले की जांच की जाएगी, इसके बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जबकि थाना प्रभारी के तबादले पर विचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 

जिला परिवेदना समिति की शुक्रवार को जिला विकास भवन में बैठक हुई। बैठक के एजेंडे नंबर 10 के अंदर रूप नगर निवासी अजय ने शिकायत दी थी कि उसके भाई संदीप (28) हलवाई का काम करते थे। खोखराकोट निवासी राजेंद्र ने उसके भाई को काम के बहाने अपने घर ले गया। बाद में संदीप का शव राजेंद्र के घर में बेड पर मिला था।

विज्ञापन

 

राजेंद्र ने उसे बताया कि रात को संदीप उसके साथ था। उसने ज्यादा शराब पी ली। सुबह उठा तो संदीप फंदे पर लटका मिला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने मामले की सही ढंग से जांच नहीं की। उनके जाने से पहले की शव फंदे से नीचे उतार दिया था। उनका आरोप है कि उसके भाई संदीप की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने आत्महत्या मानकर मामला रफा-दफा कर दिया । फिर मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया गया। उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा नाम अनिल विज है, कोई धमकाए तो बात करवा देना 
गृहमंत्री ने शिकायतकर्ता अजय से कहा कि मेरा मोबाइल नंबर लिख लीजिए। मेरा नाम अनिल विज है। अगर कोई धमकाए तो मेरी बात करवा देना। साथ ही मंत्री ने एसपी उदय सिंह मीना को कार्रवाई के निर्देश दिए।
 

गृहमंत्री अनिल विज ने तत्कालीन चौकी प्रभारी पवनवीर को सस्पेंड करने व सिटी थाना प्रभारी का तबादला करने के लिए कहा था। मैंने मंत्री से दोबारा बात की है। चौकी प्रभारी का बहादुरगढ़ तबादला हो चुका है। पहले चौकी प्रभारी के खिलाफ आरोपों की जांच होगी। जबकि सिटी थाना प्रभारी के तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक।


मंत्री के भरोसे से लगा, मेरे भाई को न्याय मिलेगा
शिकायतकर्ता अजय का कहना है कि अगर मेरे भाई ने आत्महत्या की तो क्यों उनके आने से पहले शव को फंदे से नीचे उतारा गया। दूसरा, जब भी वे शिकायत लेकर गए, पुलिस ने उल्टा उनके ऊपर दबाव बनाया। अब मंत्री की बात सुनकर लग रहा है कि मेरे भाई को जरूर न्याय मिलेगा। 



यह है मामला 
रूप नगर निवासी संदीप हलवाई का काम करता था। उसका शव नबंवर 2021 में खोखराकोट निवासी राजेंद्र के घर में मिला था। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र व उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि परिजन उसी समय से संदीप की मौत को आत्महत्या की जगह हत्या बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed