फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The green park of Civil Hospital Madina is in bad condition

Rohtak News: नागरिक अस्पताल मदीना का हरा-भरा पार्क बदहाल

Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The green park of Civil Hospital Madina is in bad condition
05सीटीके01-मदीना स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर बेसहारा गोवंश के लिए लगाया गया शेड। संवाद
महम। खंड के गांव मदीना स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में बना हरा-भरा पार्क उजड़ चुका है। खुशबू बिखेरने वाले फूलों के पौधे नष्ट हो चुके हैं। यहीं ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों के लिए शेड भी बना दिया है। शेड से गोवंश अस्पताल के अंदर पहुंचने लगे हैं। समाज के जागरूक लोगों ने अस्पताल के पार्क को संभालने की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि परिसर में गोवंश कभी भी अस्पताल में घुस जाते हैं। इमरजेंसी के लिए अस्पताल के दरवाजे बंद नहीं किए जा सकते, इसलिए इन्हें खुला रखना पड़ता है। दरवाजा खुला होने पर गोवंश अस्पताल परिसर में घुसकर गंदगी फैला देते हैं। अस्पताल के पार्क को भी इन्होंने तहस-नहस कर दिया है। यहां आने वाले मरीजों को भी गोवंश से खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की एसएमओ डॉ. सुशीला मलिक का कहना है कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास रहता है। पेड़ पौधों का ख्याल रखा जाता है। इसके बावजूद बाहर शेड से गोवंश यहां आकर व्यवस्था बिगाड़ देते हैं। अस्पताल में घुसे गोवंश ने पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदीना कोरसान की सरपंच निशा के पति संदीप दांगी का कहना है कि अस्पताल गांव की शान है। इसी माह में गोवंश का शेड दूसरी जगह शिफ्ट कर अस्पताल में मिट्टी डालकर पार्क बनाने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed