फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government is trying to cover up Manisha's death by calling it a suicide: Opposition party

Rohtak News: मनीषा की मौत को आत्महत्या बताकर रफा-दफा करने पर तुली सरकारः विपक्षी दल

Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The government is trying to cover up Manisha's death by calling it a suicide: Opposition party
सुभाष चौक पर मनीषा हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन करते संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
रोहतक। भिवानी की शिक्षिका मनीषा को इंसाफ दिलाने के लिए वीरवार को भी कई संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। विपक्षी संगठनों ने सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया। कहा, हत्या को आत्महत्या बताकर सरकार और पुलिस-प्रशासन केस को रफा-दफा करने पर तुले हैं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ), ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) से जुड़े लोग नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जुटे। सभी ने घटना पर शोक जताया।
विज्ञापन

एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव उमेश मौर्य ने कहा कि पुलिस की जांच, मेडिकल रिपोर्ट और वास्तविक स्थिति में अंतर है। इससे हत्या का शक गहराता है। हरियाणा सरकार व पुलिस-प्रशासन उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय आत्महत्या बताकर केस को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौर्य ने कहा कि भिवानी के सिविल हॉस्पिटल और पीजीआई रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के तथ्य अलग-अलग हैं। एसयूसीआई के जिला सचिव अनूप सिंह ने कहा कि बीते वर्षों में सीबीआई जांच के कटु अनुभव उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed