फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The government has turned the village schools into enclosures: Dhanda

सरकार ने गांव के स्कूलों को बाड़ा बना रख दिया : ढांडा

Sat, 22 Jul 2023 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
The government has turned the village schools into enclosures: Dhanda
स्कूल का दौरा करते आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा । संवाद
रोहतक।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में स्कूल की बिल्डिंग को कंडम घोषित किया गया था। गांव के लोग अधिकारियों और मंत्रियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

ढांडा ने आरोप लगाया कि मनोहर सरकार प्रदेश के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है। सरकार ने गांव के स्कूलों को बाड़ा बना रख दिया है। जहां, बच्चों को शिक्षा नहीं घेरने के लिए रखा जाता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली के स्कूलों में बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूलों में पढ़ रहे हैं। वहीं हरियाणा के गांव के बच्चे निम्न स्तर के स्कूलों में पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने चेताया कि एक सप्ताह के अंदर घिलौड़ कलांं के स्कूल के कंडम भवन के निर्माण को लेकर सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो पार्टी ग्रामीणों के मिलकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, सतीश खगनवाल, डॉ. अनिल रंगा, कविता शर्मा, करण सिंह धनखड़, अनिल सरपंच,विक्रम घिलौड़, जसवंत, डॉ. परिमल और अरुण कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed