फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The girl kept a letter in the temple, wrote, I am leaving the house at will

मंदिर में युवती ने रखा पत्र, लिखा मर्जी से जा रही हूं घर छोड़कर

Fri, 28 Jan 2022 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
The girl kept a letter in the temple, wrote, I am leaving the house at will
रोहतक। अर्बन एस्टेट थाना एरिया से ससुराल में अनबन के बाद मायके में रह रही 25 वर्षीय युवती घर छोड़कर चली गई है। जाने से पहले मंदिर में एक पत्र रखा मिला, जिसमें लिखा की वह अपनी मर्जी से जा रही हूं। उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती की मां ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी भिवानी जिले के एक गांव में हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के चलते वह उसके पास ही रह रही थी। कुछ दिन पहले घर से चली गई, लेकिन अगले दिन मिल गई थी। इस कारण अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर रद्द करवा दी थी। अब 24 जनवरी को दोबारा घर से चली गई। उसे अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिल रही है। घर के अंदर भगवान के मंदिर में एक कागज लिखा मिला है। उसने लिखा है कि अपनी मर्जी से जा रही हूं। नीचे अपने हस्ताक्षर किए हुए हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजू सिंधु ने बताया कि लड़की की अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। मोबाइल नंबर न होने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed