फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The forum staged a protest regarding the poor condition of the civil hospital.

Rohtak News: नागरिक अस्पताल की लचर हालत को लेकर मंच ने दिया धरना

Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
The forum staged a protest regarding the poor condition of the civil hospital.
रोहतक। नागरिक अस्पताल में लचर पड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नागरिक मंच ने धरना दिया। मंच ने कहा कि पिछले माह भर से अल्ट्रासाउंड मशीनों का काम न करना, ब्लड बैंक के एसी खराब होना, स्टेरलाइजेशन मशीन का खराब होना, एंबुलेंस का रास्ते में रुक जाना यह गंभीर स्थिति है।
विज्ञापन

नागरिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने 10 जुलाई को सीएमओ को ज्ञापन देकर तमाम मशीनों को ठीक कराने की मांग की थी। इसके बावजूद अबतक मशीनों को दुरुस्त नहीं किया गया है। समाधान शिविर में उपायुक्त के सामने भी यह समस्या रखी गई हे। प्रशासन का रूख देखते हुए नागरिक मंच ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल पर आक्रोश धरना दिया। अध्यक्षता डॉ. रणबीर दहिया, डॉ. बलराम कादयान और राजदुलारी ने की। धरने का संचालन रामचंद्र सिवाच ने किया।
विज्ञापन


मशीनों को कर दिया गया है दुरुस्त : एसएमओ
एसएमओ धरना स्थल पर पहुंचकर बताया कि मशीनें ठीक करा दी हैं, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इस पर मंच ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की डिमांड ऊपर लिखित में भेजी जाए। मंच ने एसएमओ के माध्यम से रेडियोग्राफर के अलावा अन्य कई मांगों का भी ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मांगें

-स्वास्थ्य सेवाएं सभी को बेहतर और मुफ्त दी जाएं
-अल्ट्रासाउंड मशीनों को ठीक करवाकर उचित उपयोग में लाया जाए।
-ब्लड बैंक के चारों खराब एसी को तुरंत ठीक कराया जाए।
-एंबुलेंस की संख्या मापदंडों के हिसाब से हो। एंबुलेंस ठीक हालत में हो।
-सभी जरूरी दवाएं औषधालय में उपलब्ध हो।
-200 बिस्तरों के हिसाब से नर्सों और बाकी पैरामेडिकल स्टाफ की तत्काल भर्ती की जाए।
-ओपीडी में एक दिन में एक डॉक्टर कितने मरीज देख सकता है यह तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed