फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The first randomization of EVMs took place in the presence of representatives of political parties.

Rohtak News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन

Fri, 26 Apr 2024 06:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
The first randomization of EVMs took place in the presence of representatives of political parties.
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार, जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इसके तहत कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) आवंटित की गई। जिला में 1546 बैलेट यूनिट, 936 कंट्रोल यूनिट व 1017 वीवीपैट की यूनिट उपलब्ध है। इनमें से चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 934 बैलेट यूनिट, 934 कंट्रोल यूनिट व 1016 वीवीपैट यूनिट आवंटित की गई है।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 814 मतदान केंद्र है। रेंडोमाइजेशन के तहत मतदान केंद्रों से 15 प्रतिशत अधिक ईवीएम व 25 प्रतिशत वीवीपैट यूनिट आवंटित की गई है। इनमें से 15 प्रतिशत ईवीएम व 25 प्रतिशत वीवीपैट यूनिट प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए आरक्षित की गई है। प्रथम रेंडमाइजेशन के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवंटित की गई। यह संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।
विज्ञापन

प्रथम रेंडमाइजेशन के तहत महम विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान केंद्रों 217 के अनुसार 249 बैलेट यूनिट, 249 कंट्रोल यूनिट तथा 271 वीवीपैट, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान केंद्रों 225 के अनुसार 258 बैलेट यूनिट, 258 कंट्रोल यूनिट तथा 281 वीवीपैट यूनिट, रोहतक विधानसभा क्षेत्र के कुल 170 मतदान केंद्रों के अनुसार 195 बैलेट यूनिट, 195 कंट्रोल यूनिट तथा 212 वीवीपैट यूनिट तथा कलानौर (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदान केंद्रों 202 के अनुसार 232 बैलेट यूनिट, 232 कंट्रोल यूनिट तथा 252 वीवीपैट यूनिट आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से कर सकेंगे मतदान
विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी वैशाली सिंह ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के चलने फिरने में असमर्थ मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा रहेगी। संबंधित बूथ स्तर अधिकारी मतदाता सूचियों के साथ ऐसे मतदाताओं के घर-घर जाकर इनकी सहमति प्राप्त कर रहे है कि वे घर से मतदान करेंगे।

29 अप्रैल को नोटिफिकेशन के साथ शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया : एसडीएम
सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएमम आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव के छठे चरण की प्रक्रिया 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू होगी। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 अप्रैल से 6 मई तक सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक (रविवार राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में केवल 3 वाहनों को अनुमति होगी। उम्मीदवार के साथ नामांकन पत्र दाखिल करते समय केवल 4 व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति होगी। आयोग ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी के लिए नामांकन फीस निर्धारित की है। इसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 25 हजार रुपये व अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 12500 रुपये देने होंगे।

डीआईओ डॉ. जितेंद्र मलिक ने कहा कि आयोग ने ऑनलाइन नामांकन के लिए सुविधा एप विकसित की है। इस मौके पर अंजली श्रोत्रीय, दलबीर फोगाट, सुभाष चंद्र जून, अंकित कुमार, डॉ. नफे सिंह, हवा सिंह सब्रवाल, हरभजन सिंह, सुनील राठौड़, चेतना अरोड़ा, आशा शर्मा, भूषण वाधवा, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed