{"_id":"66352fc3712a44ef1702eb54","slug":"the-fire-vehicle-that-went-to-extinguish-the-fire-burnt-the-driver-saved-his-life-by-jumping-from-the-vehicle-rohtak-news-c-17-roh1020-415593-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आग बुझाने गया दमकल वाहन जला, चालक ने वाहन से कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आग बुझाने गया दमकल वाहन जला, चालक ने वाहन से कूद कर बचाई जान
Sat, 04 May 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 04 May 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांपला। खरावड़ के खेतों में शुक्रवार को शाम आग लग गई। खेत के फसल अवशेषों में लगी आग करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैल गई। आग बुझाने आया दमकल वाहन भी आग की चपेट में आ गया। चालक को वाहन से कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे दमकल को सूचना मिली कि खरावड़-डीघल मार्ग पर गेहूं के फांस में आग लगी गई। दमकल की टीम रात 8 बजे तक भी आग पर काबू करने में जुटी हुई थी। खेत में जाने के लिए दमकल कर्मियों ने अपना वाहन आगे बढ़ाया तो गीली जमीन में टायर धंस गया। चालक नरेंद्र ने गाड़ी निकालने का काफी प्रयास किया, मगर वह नहीं निकाल सका। उधर, हवा तेज चलने के कारण आग तेजी से फैल गई। इसने दमकल वाहन को भी चपेट में ले लिया। गाड़ी ने आग पकड़ी तो चालक ने कूद कर जान बचाई। किसानों व कर्मचारियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। आग से न तो गेहूं के अवशेष बचे और नहीं दमकल वाहन। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना आला अधिकारियों को दी, लेकिन जब तक दूसरी गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक दमकल वाहन जल चुका था।