फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The financier extorted money from the businessman and also snatched his car

Rohtak News: फाइनेंसर ने व्यापारी से की जबरन वसूली, कार भी छीनी

Sun, 01 Jun 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 01 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The financier extorted money from the businessman and also snatched his car
रोहतक। गोहाना अड्डे के व्यापारी से फाइनेंसर ने जबरन न केवल लाखों रुपये जबरन वसूल लिए, बल्कि कार भी छीनकर ले गया। आरोप है कि घर में आकर दुकान पर कब्जा करने की धमकी दी। पीड़ित दुकानदार के बयान पर आरोप फाइनेंसर नांदल गांव निवासी आशीष नांदल के खिलाफ जबरन वसूली, कार छीनकर ले जाने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दुकानदार अजय जैन ने पुलिस को बताया कि गोहाना अड्डे पर जैन मार्केट में उसकी बिजली के सामान की दुकान है। दिसंबर 2024 में फाइनेंसर आशीष उसकी दुकान पर सामान खरीदने आया। बातों में कहने लगा कि अगर कभी पैसे की जरूरत हो तो बता देना। वह भी अपना कारोबार बढ़ाना चाहता था, इसलिए उसके सुखपुरा चौक स्थित कार्यालय में जाकर 20 प्रतिशत ब्याज की दर से पैसे ले लिए।
विज्ञापन

बोला- प्रति माह नहीं, बल्कि प्रतिदिन पैसे दे देना, आपके ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बनेगा। वह उसकी बातों में आ गया और अलग-अलग समय पर उससे 3 लाख 16 हजार 190 रुपये ले लिए। आरोपी ने उससे खाली कागजात व कुछ शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवा लिए। दो खाली चेक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को अब तक 2 लाख 888 रुपये ऑनलाइन व 2 लाख 70 हजार रुपये नकद दे चुका है। इसके बावजूद आरोपी धमकी देने लगा और 2 मार्च को उसकी कार छीनकर ले गया। अब कार खुद प्रयोग कर रहा है। धमकी दे रहा है कि अगर 10 लाख रुपये और नहीं दिए तो एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा दूंगा। उसका पूरा हिसाब हो चुका है। फरवरी में आरोपी साथियों के साथ घर में आया और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो दुकान पर कब्जा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed