{"_id":"662af5b61077f3fa950779f6","slug":"the-father-wanted-his-sons-to-get-their-rights-after-death-the-son-had-already-committed-murder-rohtak-news-c-17-roh1019-409833-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पिता चाहता था मरने के बाद मिले बेटों को उनका हक, बेटे ने पहले ही कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पिता चाहता था मरने के बाद मिले बेटों को उनका हक, बेटे ने पहले ही कर दी हत्या
विज्ञापन
रोहतक। चमारिया गांव में 78 साल का चतर सिंह चाहता था कि जमीन का बंटवारा उसकी मौत के बाद हो, लेकिन छोटा बेटा जल्द अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन चाहता था। इसी बात पर बुधवार सुबह पिता-पुत्र के कहासुनी हो गई। बेटे ने चटनी बनाने वाला सोटा उठाया और पिता के सिर में मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने वारदात में प्रयोग सोटा भी बरामद कर लिया है।
दोनों भाई अविवाहित, एक की उम्र 45 तो दूसरे की 40
पुलिस को जांच में पता चला कि चतर सिंह के दो बेटे हैं। दोनों अविवाहित हैं। बड़े बेटे अशोक की उम्र 45 तो छोटे बेटे सत्यवान की उम्र 40 साल है। चतर सिंह के पास चार एकड़ जमीन है। वह चाहता था कि जब तक वह जिंदा है, जमीन उसी के नाम रहे जबकि सत्यवान अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। शिकायतकर्ता अशोक ने पुलिस को बताया कि सत्यवान नशा करने का आदी है। अशोक सुबह करीब 8 बजे सब्जी मंडी गया हुआ था। करीब 9 बजकर 40 मिनट पर उसके चाचा के लड़के संदीप ने फोन कर बताया कि सत्यवान ने चटनी बनाने वाले सोटे से उसके पिता की हत्या कर दी है।
पिता की हत्या के आरोप में बेटे को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयोग सोटा भी बरामद हो गया है। पिता-पुत्र के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मुरारी लाल, प्रभारी थाना सदर