फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The father-son of the Congress burst into breath, a party with an MLA is also seeing Mungeri Lal's dreams

कांग्रेस के पिता-पुत्र की बरोदा में फूली सांसें, एक विधायक वाली पार्टी भी देख रही मुंगेरी लाल के सपने

Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The father-son of the Congress burst into breath, a party with an MLA is also seeing Mungeri Lal's dreams
मस्तनाथ विवि स्थित हेलीपेड से सर्किट हाउस के लिए आते सीएम मनोहर व अन्य नेता। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि बरोदा का विधायक बनकर मैंने विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को जिताने का हलके की जनता मत बना चुकी है। कांग्रेस के पिता-पुत्र की तो सांसें बरोदा में फूली हुई हैं। जबकि एक विधायक वाली पार्टी भी मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। सीएम वीरवार को रोहतक से बरोदा के लिए रवाना होते समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि किसान कृषि कानूनों के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे झूठे प्रचार को समझ चुकी है और विपक्ष के बहकावे में नहीं आएंगे। बरोदा हलके के विधायक की मृत्यु के उपरांत उन्होंने हलका की जनता से वादा किया था कि वे उनके हलका के विधायक के रूप में विकास कार्य करवाएंगे और अपना वादा निभाते हुए हलका में अनेक विकास परियोजनाएं शुरू की है। प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में भी हलका में और प्रभावी रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। अब से पहले की सरकारों ने इस हलका के विकास पर विशेष ध्यान नहीं दिया। सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा रेल कोच फैक्टरी को सोनीपत में स्थापित किया गया है तथा इस क्षेत्र में हवाई अड्डा बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं था। प्रदेश सरकार द्वारा हिसार स्थित हवाई पट्टी के विस्तार हेतू भूमि पूजन किया गया है, जहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, प्रदेश के पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, जजपा नेता दिग्विजय चौटाला, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, रमेश भाटिया, अजय बंसल, बलवान सुहाग, मेयर मनमोहन गोयल, सन्नी हंस, डॉ. संदीप हुड्डा, सुरेंद्र बंसल, सुनील फौगाट, मंडल आयुक्त डी सुरेश, रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, सीआईडी के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगराधीश सुरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed