फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The family wanted to end a day before, Papa's acquaintance has come

एक दिन पहले ही खत्म करना चाहता था परिवार, पापा का परिचित आ गया

Sat, 04 Sep 2021 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The family wanted to end a day before, Papa's acquaintance has come
विजय नगर हत्याकांड में गिरफ्तार अभिषेक 26 अगस्त को ही परिवार के सदस्यों की हत्या करना चाहता था, लेकिन उसके पिता बबलू मलिक का परिचित ऐन वक्त पर मिलने वाला आ गया। इससे वह वारदात को अंजाम नहीं दे सका। इसके अगले दिन साढ़े 11 बजे ही उसने चारों को गोली मार दी। उक्त बातें अभिषेक ने पुलिस के समक्ष बताईं हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभिषेक उर्फ मोनू की ढाई साल से कार्तिक से दोस्ती और उससे संबंध है। जब उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी भनक लगी तो उसने अभिषेक को डांटा और खर्च करने के लिए रुपये देने बंद कर दिए। इससे नाराज अभिषेक ने पूरे परिवार को सबक सिखाने की ठान ली। 26 अगस्त को ही वह वारदात अंजाम देना चाहता था, लेकिन इसी बीच वहां उसके पिता के परिचित मिलने के लिए आ गए। इससे वह कामयाब नहीं हो सका। ऐसे में उसने अगले दिन एक-एक करके चारों को गोली मार दी।
विज्ञापन

पहले हर रोज लंबी बात करते थे बबलू व नेहा, उस दिन एक भी कॉल नहीं
27 अगस्त को हत्या की जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी हो गई थी कि किसी नजदीकी ने ही वारदात अंजाम दिया है। ऐसे में सबसे पहले सीआईए ने अभिषेक से दो घंटे तक पूछताछ की। यह सिलसिला 29 अगस्त तक चला। अभिषेक ने बताया कि उसने घर से आने के बाद अपने पापा को 12 बजे कॉल की, लेकिन रिकार्ड में कोई कॉल नहीं मिली। इसके अलावा पुलिस ने बबलू मलिक, नेहा उर्फ तमन्ना व उसकी मां के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। पता चला कि 27 अगस्त से पहले हर रोज सुबह उठकर बबलू मलिक व नेहा की किसी परिचित या किसी काम के बहाने लंबी बातचीत होती थी, लेकिन वारदात के दिन साढ़े 11 बजे से 12 बजे के बीच चारों मोबाइल पर एक बार भी कॉल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हेली के युवक का नाम लिया, जांच में पता चला एक साल से बात नहीं हुई बबलू की
अभिषेक ने प्रथम बार पूछताछ के दौरान उसने हत्याकांड में कन्हेली के एक युवक के शामिल होने का इशारा किया था। पुलिस ने न केवल युवक से पूछताछ की, बल्कि बबलू के मोबाइल की कॉल डिटेल से पता किया कि बबलू मलिक की कन्हेली के युवक से कब बात हुई। जांच के दौरान एक साल में एक भी बार बातचीत नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद गांधी कैंप के कबाड़ी का नाम आया, जिसका भी कोई संपर्क साबित नहीं हो सका।

सोमवार को टूट गया अभिषेक, खोल दिया तीन बजे राज
पुलिस ने घर से लेकर होटल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जहां-जहां से आरोपी गुजरा था। फुटेज का मिलान करवाया गया। वह सीधा होटल गया। वहां से अपने दोस्त के साथ ढाबे पर गया। वहां की फुटेज का मिलान किया। इसके बाद उससे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ हुई। तड़के तीन बजे उसने राज खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed