फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The family is unhappy with the Bhiwani police investigation and a panchayat of the Dhankhar-12 Khaps is being called.

Rohtak News: भिवानी पुलिस की जांच से परिवार नाखुश, धनखड़-12 खाप की बुलाई पंचायत

Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The family is unhappy with the Bhiwani police investigation and a panchayat of the Dhankhar-12 Khaps is being called.
02...रोहतक के गांव हुमायूंपुर में पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की मां संतोष को ढांढस बंधाते सांसद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पैरा पावरलिफ्टिंग के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रोहित धनखड़ (27) की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन व ग्रामीण भिवानी पुलिस से नाराज हैं। शुक्रवार दोपहर हुमायूंपुर व बखेता के ग्रामीण धनखड़ खाप के नेताओं के साथ आईजी कार्यालय पहुंचे।
आईजी की गैरमौजूदगी में भिवानी डीएसपी से मिले और नाराजगी व्यक्त की। कहा, दो दिन में धनखड़-12 खाप की पंचायत होगी। उसमें धरने देने का निर्णय लिया जाएगा। मामले की जांच भिवानी की सदर थाना पुलिस से लेकर सीआईए टीम को देने की मांग की।
विज्ञापन

बखेता गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शादी समारोह में गए खिलाड़ी रोहित धनखड़ की 15-20 युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हमले के आठ दिन बाद भी नामजद आरोपियों में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत ने ये सवाल उठाए...
पंचायत ने सवाल उठाया कि जब पूरा गांव, खाप और परिवार शुरुआत से ही बरात पक्ष एवं दुल्हन पक्ष के परिवारों, उनके रिश्तेदारों, उनकी कॉल डिटेल्स, लोकेशन, रिश्तेदारी नेटवर्क और शादी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की मांग कर रहे थे। अब तक दूल्हा–दुल्हन पक्ष, उनके परिजनों, बरातियाें और वहां मौजूद संदिग्ध युवकों से गहन पूछताछ क्यों नहीं की गई। पुलिस को कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग, मोबाइल डाटा, शादी समारोह स्थल व रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, टोल प्लाजा रिकॉर्ड, गाड़ियों की ट्रैफिक लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ानी चाहिए।
.........
पति के बाद संतोष ने बेटा खोया, कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की दे रहीं चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि रोहित की मां संतोष कई बार कह चुकी हैं कि अगर उसके बेटे के हत्या आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो उसके जीने का कोई मतलब नहीं। परिवार को डर है कि यह निराशा कहीं आत्महत्या की कोशिश में न बदल जाए। इसी वजह से परिवार की कोई न कोई महिला हर समय रोहित की मां व उसकी बहन के पास रहती है ताकि वह भावुक होकर कोई गलत कदम न उठा लें। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई अनहोनी हुई तो सीधी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की होगी।
------------
सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे हुमांयूपुर, आईजी व एसपी भिवानी से की बात

सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को खिलाड़ी रोहित धनखड़ के परिवार से मिलने हुमायूंपुर पहुंचे। परिवार व ग्रामीणों से मुलाकात की। आईजी रोहतक सिमरदीप सिंह व एसपी भिवानी सुमित कुमार से फोन पर बात की। पूछा-अब तक नामजद आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए? साथ ही जल्द कार्रवाई की मांग की।

पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं। तीन आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है। बाकी को भी दबोचा जाएगा।
- एसआई विकास कुमार, प्रभारी थाना रेवाड़ीखेड़ा, भिवानी

02...रोहतक के गांव हुमायूंपुर में पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की मां संतोष को ढांढस बंधाते सांसद

02...रोहतक के गांव हुमायूंपुर में पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की मां संतोष को ढांढस बंधाते सांसद

02...रोहतक के गांव हुमायूंपुर में पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की मां संतोष को ढांढस बंधाते सांसद

02...रोहतक के गांव हुमायूंपुर में पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ की मां संतोष को ढांढस बंधाते सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed