{"_id":"67b0f552902c993bd8087bd2","slug":"the-faces-of-the-students-lit-up-after-seeing-the-simple-english-paper-rohtak-news-c-17-roh1020-601383-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंग्रेजी का सरल पेपर देख विद्यार्थियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंग्रेजी का सरल पेपर देख विद्यार्थियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
15सीटीके06...विनीता। संवाद
रोहतक। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की शनिवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। आसान पेपर देकर विद्यार्थी परीक्षा केंद्र से मुस्कुराते हुए बाहर निकले।
अंग्रेजी के पेपर में 8367 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 52 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को जिले में 23 केंद्रों पर 10वीं कक्षा की परीक्षा हुई। केंद्र के बाहर उनका इंतजार कर रहे अभिभावकों को देखकर विद्यार्थी खिलखिला उठे। विद्यार्थियों ने सबसे पहले पेपर अच्छा होने की जानकारी साझा की।
यहां हुई परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की पहली परीक्षा शांतिपूवर्क हुई। शहर के शिक्षा भारती स्कूल रामनगर, शिक्षा भारती स्कूल गोहाना रोड, मॉडल स्कूल, पठानिया स्कूल, वैश्य पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एमडीएन, आईबी स्कूल, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, इंडस पब्लिक स्कूल, विद्याश्री स्कूल, संस्कृति पब्लिक स्कूल, वेद मॉडल स्कूल, आरकेपी स्कूल, जॉन बेस्ले, चैतन्य टेक्नो स्कूल, एसबी पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जैन पब्लिक स्कूल, बाबा बंदा बहादुर स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए हुए थे।
विज्ञापन
यह बोले परीक्षार्थी
पेपर आसान था। कोई परेशानी नहीं हुई। थोड़ा ग्रामर ने उलझाया, मगर सभी सवालों के जवाब आते थे, इसलिए अच्छा पेपर हुआ है।
- विनिता, छात्रा।
परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के साथ आई थी। पेपर भी ठीक हुआ है। परीक्षा में सभी प्रश्न याद किए हुए आए। सवालों को समझने में थोड़ी मुश्किल जरूर हुई।
- भूमिका, छात्रा।
परीक्षा में कुछ सवाल समझने में समय लगा। पेपर आसान था, इसलिए अच्छा हुआ है। कुछ भी याद किया हुआ नहीं छूटा। अच्छे नंबरों की उम्मीद है।
- हिमांशी, छात्रा।