फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The exhibition will present a unique confluence of nature, beauty and creativity.

Rohtak News: एमडीयू में 15 को सजेगी रंग बहार–पुष्प प्रदर्शनी

Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The exhibition will present a unique confluence of nature, beauty and creativity.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 15 फरवरी को रंग बहार-पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित एफडीसी लॉन में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

पुष्प प्रेमियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों व आमजन के लिए यह प्रदर्शनी प्रकृति, सौंदर्य और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम प्रस्तुत करेगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पुष्प सज्जा एवं बागवानी की कला को प्रोत्साहित करना और युवाओं को सृजनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार, पुष्प प्रदर्शनी के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें लोक संस्कृति व कला की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही सजावटी सामग्री व जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पर्यावरण हितैषी जीवनशैली को बढ़ावा देने में सहायक होगी। रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक सजावट व रचनात्मक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर जीवंत हो उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुके सजावट, फ्लोरल ज्वेलरी, कट फ्लावर, गमलों में मौसमी फूलों वाले पौधे, गमलों में सजावटी पौधे, रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, सेल्फी व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं भी होंगी।


कार्यक्रम की संयोजक प्रो. विनिता हुड्डा ने बताया कि यह पुष्प प्रदर्शनी प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच सिद्ध होगी। सह-संयोजक प्रो. दीपक कौशिक ने बताया कि रंग बहार-पुष्प प्रदर्शनी के भव्य एवं शानदार आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed