फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The enthusiasm of the voters of Meham continues, again highest voting in nine circles.

Rohtak News: महम के मतदाताओं का जलवा बरकरार, फिर नौ हलकों में सबसे ज्यादा की वोटिंग

Sun, 26 May 2024 05:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the voters of Meham continues, again highest voting in nine circles.
महम। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले महम क्षेत्र के मतदाताओं ने लगातार दूसरी बार बाजी मारी। नौ हलकों में से सबसे ज्यादा लगातार दूसरी बार 69.8 प्रतिशत मतदान है।
विज्ञापन

महम विधानसभा क्षेत्र के लिए 217 बूथ बनाए गए थे। पहले हुए लोकसभा चुनावों की अपेक्षा इस बार लोगों में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरा उत्साह देखा गया। भयंकर गर्मी के बावजूद भी कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने पक्ष के मतदाताओं को बूथ तक ले जाने में व्यस्त देखे गए। कई स्थानों पर मतदाताओं बूथ तक लाने के लिए गाड़ियों का प्रयोग भी किया गया। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। महम के वार्ड 14 की रहने वाली पिंकी ने बताया कि वह पहली बार मतदान कर रही है। उनके परिवार का वोट 87 नंबर बूथ पर है, जो कि महम कॉलेज में है। वह डेढ़ किलोमीटर चलकर वहां पहुंची तो बताया गया कि उसका वोट यहां पर न होकर 88 नंबर बूथ पर है, जो खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बनाया गया है। ऐसे में उसने वापस फिर डेढ़ किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी ने गांव मोखरा में किया मताधिकार का प्रयोग

मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत ने अपनी पत्नी शोभा चौधरी संग अपने गांव मोखरा में अपने मताधिकार को प्रयोग किया। वहीं राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने पत्नी कमलेश देवी के साथ महम के राजकीय महाविद्यालय में बने बूथ में अपना वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 01 मतदान कर बाहर आते सांसद जांगड़ा दंपती।

02मतदान कर बाहर आते मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरजीत व उनकी पत्नी।
03 परिवार से अलग बूथ पर वोट बनने से परेशानी बताती पिंकी।

04 पहली बार मतदान कर बाहर आती युवती पूनम
05 एक साथ पूरे परिवार ने किया मतदान।
---------
गढ़ी सांपला-किलोई हलके में महम के बाद सबसे ज्यादा मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
सांपला। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई के मतदाताओं में शनिवार को लोकसभा चुनाव में उत्साह रहा। 2019 की तरह महम हलके बाद हलके में सबसे ज्यादा पोलिंग हुई।
सुबह कड़ी धूप होने के बाद भी मतदाता लाइनों में खड़े होकर अपने-अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शाम 6 बजे तक करीब 64 प्रतिशत मतदान हुआ।

चार मतदान केंद्रों पर देरी से हुआ शुरू
इलाके में सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू किया गया। ईवीएम में सही सेटिंग न होने के कारण कुलताना, पाकस्मा व कस्बे के दो मतदान केंद्रों पर 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। जैसे ही गर्म मौसम हुआ दोपहर 1:00 से 3:00 बजे के बीच मतदान धीमा रहा। उसके बाद वोटर घरों से निकले और मतदान केंद्रों पर पहुंचे। शाम 6 बजे तक करीब 64% मतदान हुआ।
पोलंगी में ईवीएम को लेकर हंगामा
दोपहर बाद पोलंगी गांव में भी अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। उसी दौरान अधिकारियों के पास एक इवीएम भी गाड़ी में रखी हुई थी। अधिकारी के गाड़ी से उतरकर केंद्र में जांच के लिए पहुंचते ही चालक मशीन को लेकर केंद्र पर पहुंच गया। दूसरी मशीन देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने समझा प्रशासन मशीन बदलने के लिए पहुंचा है। हंगामा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया डीएसपी राकेश कुमार थाना प्रभारी सुलेंद्र एसडीएम सुभाष चंद्र जून के अलावा कई अधिकारी दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
पहली बार वोटिंग कर खुश दिखे युवा
मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट करने पहुंचे युवा में काफी उत्साह था। मतदान करने पहुंची युवती प्रिया, ज्योति, यश कुमार, विजय, निशांत कुमार ने कहा कि पहली बार वोट देकर वे काफी खुश हैं। इस्माईला, हसनगढ़ सहित कई गांव में कई लोगों का वोट लिस्ट में नाम न मिलने के कारण उन्हें मताधिकार से वंचित रहना पड़ा।


बुजुर्गों में भी उत्साह
भयंकर गर्मी होने पर भी लोकसभा के चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिला। समचाना की 101 साल की महिला किताबों, दिव्यांग गढ़ी सांपला गांव के डॉक्टर राजेंद्र सिंह व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे। एसडीएम सुभाष चंद्र जून ने बताया कि हल्के में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दो-तीन केंद्रों पर मशीन में खराबी की शिकायत मिली, जिन्हें रिप्लेसमेंट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed