{"_id":"67f576a6fbe1bec94f0a2e0a","slug":"the-employee-posted-in-the-dressing-room-was-not-found-on-duty-salary-will-be-deducted-rohtak-news-c-197-1-snp1003-134962-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पट्टी कक्ष में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिली, कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पट्टी कक्ष में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिली, कटेगा वेतन
Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्टाफ कर्मी को निर्देश देती सिविल सर्जन डॉ. ज्यो
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा प्रमाणपत्र बनवाने पहुंची युवती के साथ भीड़ में अभद्रता करने का मामला सामने आया है। युवती परेशान होकर सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना के पास जाकर व्यवस्था को लेकर रोने लगी। उसके बाद सिविल सर्जन युवती को लेकर ओपीडी में पहुंचीं, जहां एक कर्मचारी अपने परिचित का चिकित्सा जांच कराते हुए पाया गया। ओपीडी में पट्टी कक्ष में तैनात कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिली। कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारी ने दिए हैं।
नागरिक अस्पताल मेंं हथियार, लाइसेंस, कॉलेज व स्कूलों सहित सरकारी नौकरी पर लगने वाले अभ्यर्थी चिकित्सा जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। जानकारी मिली कि एक युवती ओपीडी में भीड़ से परेशान व अभद्रता के चलते सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर रोने लगी। इस पर सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गिन्नी लांबा, डाॅ. सुभाष गहलावत संग ओपीडी में पहुंचीं। जांच के दौरान पट्टी कक्ष में तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं मिली। अधिकारी ने कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ओपीडी में माली एक अभ्यर्थी का चिकित्सा जांच करवाते हुए पाया गया। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अपनी मर्जी से चिकित्सक रजिस्ट्रेशन करवाते हैं बंद व चालू
सिविल सर्जन डाॅ. ज्योत्सना को गांव लिवान निवासी ममता ने आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि वह सांस की बीमारी का इलाज कराने के लिए कई दिन से अस्पताल आ रही हैं। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने जाती हूं तो उन्हें जानकारी मिलती है कि चिकित्सक ने पर्ची बनाने से मना किया है। कई घंटे लाइन में लगने के बाद मरीज को चिकित्सक न होने की जानकारी मिलती है। चिकित्सक अपनी मर्जी से पर्ची बनाने व बंद करवाने के निर्देश कर्मचारियों को देते हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नौकरी के लिए अपनी चिकित्सा जांच करवाने आई युवती मेरे पास कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची थी। मैंने खुद ओपीडी में जाकर चिकित्सकों व स्टाफ कर्मियों को निर्देश दिए हैं। अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।- डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।