फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The emergency department will be multi-storey, the doors will be wider and interconnected

Rohtak News: बहुमंजिला होगा आपात विभाग, दरवाजे ज्यादा चौड़े व इंटर कनेक्टेड होंगे

Thu, 29 Aug 2024 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The emergency department will be multi-storey, the doors will be wider and interconnected
28सीटीके36..ट्रॉमा सेंटर के पास खाली जमीन जहां आपातकालीन विभाग का निर्माण कार्य होना है। संवाद
रोहतक। 60 के दशक में बना आपातकालीन विभाग अब काफी पुराना हो चुका है। इसे प्रतिस्थापित करने का स्थान भी सुनिश्चित किया जा चुका है। ट्रामा सेंटर के पीछे खाली जमीन पर नई इमरजेंसी बनाने का अनुमोदन कोविड के पहले ही मिल चुका था। निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर फिर से एक बार बैठकों दौर शुरू हो चुका है। हाल ही में निदेशक कार्यालय में सभी वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ एक बैठक हुई। इसमें नए आपातकालीन विभाग की सेवाओं को बेहतर बनाने संबंधी सुझाव भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ चिकित्सकों ने दिए यह सुझाव
-ट्राइएज क्षेत्र बनने से मरीजों को बीमारी के आधार पर अलग कर जांच की जा सकेगी।
-पूरी बिल्डिंग ट्रामा सेंटर की तरह केंद्रीकृत वातानुकूलित सुविधा होनी चाहिए।
-ट्रामा सेंटर और आपातकालीन विभाग के गेट एक-दूसरे से जुड़े रहना चाहिए।
-वार्ड में मॉडर्न तकनीक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।


आधुनिक सुविधा संपन्न बहुमंजिला इमारत बनेगी
नई आपातकालीन विभाग की इमारत बहुमंजिला बनाई जाएगी। इसके लिए अनुमानित 50 करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा। यहां सभी मॉडर्न सुविधाएं होंगी। लिफ्ट से लेकर स्वचालित सीढि़यां लगाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


मेडिसिन विभाग को भी किया जाएगा शिफ्ट
नए भवन में ही मेडिसिन विभाग को भी शिफ्ट किया जाएगा। 1963 के आसपास बनी आपातकालीन इमारत में अक्सर मरम्मत की जरूरत पड़ती रहती है। नए आपातकालीन विभाग में 200 से ज्यादा बेड वार्ड भी मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पीडियाट्रिक वार्ड, मेडिसिन व सर्जरी के लिए के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नए भवन का निर्माण प्रक्रिया में है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे प्रदेश और अन्य राज्यों के लोगों को भी मॉडर्न चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।
-डॉ. एसएस लोहचब, निदेशक, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed