{"_id":"64c03486d9377cb9f1044724","slug":"the-effigy-of-the-central-government-was-burnt-in-protest-against-the-manipur-case-rohtak-news-c-17-roh1020-208828-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मणिपुर प्रकरण के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मणिपुर प्रकरण के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
रोहतक।
सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन ने मणिपुर प्रकरण की निंदा की है। मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए मंगलवार को सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस विरोध कार्रवाई की अध्यक्षता सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने संयुक्त रूप से की।
सीटू के प्रांतीय उपाध्यक्ष सतबीर सिंह व जिला सचिव विनोद ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के हालात के लिए देश के प्रति अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते हैं। मणिपुर सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर वहां शांति बहाल की जाए। पुलिस अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करते हुए पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दिया जाए। सर्व कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता जयवीर चहल व सुमेर सिवाच ने कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर में भयंकर बर्बादी के दौर से गुजर रहा है। इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार जिम्मेदार है। वहां की हिंसा में दो सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
किसान सभा के जिला सचिव बलवान सिंह व खेत मजदूर यूनियन के संदीप सिंह ने कहा कि 4 मई को घटना घटी। इसके बाद 18 मई को दूसरे जिले से जीरो प्राथमिकी दर्ज हुई। फिर 21 जून को संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में वीडियो जारी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री हरकत में आए और चार लोगों को घटना के 77 दिन बात गिरफ्तारी की घोषणा की। यदि कुकृत्य की वीडियो नहीं आती तो राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। महिलाओं की इज्जत सुरक्षित नहीं कर पाने वाली ऐसी सरकार पर धिक्कार है। इस मौके पर मनजीत पांचाल, जोगिंदर दलाल, प्रीत सिंह, धर्मवीर हुड्डा, रामभक्त, संजीव सिंह, अनीता भाली, धर्मराज कुंडू, विकास दहिया समेत अनेक लोग मौजूद रहे।