{"_id":"68ab5cd212f21113e0081de4","slug":"the-economy-of-the-country-and-the-state-has-become-stronger-manish-grover-rohtak-news-c-17-roh1019-714659-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : मनीष ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत : मनीष ग्रोवर
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की भाजपा सरकार ने 10 साल में अर्थव्यवस्था मजबूत की है। जल्द दुनिया की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बन जाएगी। वे रविवार को मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में डॉक्टर मंगलसेन मंडल की ओर से आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं। कार्यकर्ता योजनाओं का फीडबैक भी लें ताकि उनमें सरकार के स्तर पर संशोधन किए जा सके। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेसी इसलिए शोर मचा रहे हैं क्योंकि उनके कई नेताओं के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहे हैं।
सदन के अंदर और सदन के बाहर हंगामा करना उनकी नियति बन चुकी है, लेकिन जनता सब समझ रही है। इस मौके पर पार्षद अनीता मिगलानी, आशा शर्मा, रमेश भाटिया, अशोक खुराना, मनोज मक्कड़, नरेंद्र खट्टर, राजीव भांकर मौजूद रहे। ब्यूरो