फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The echo of the sweet note waves of the flute captivated the mind

Rohtak News: बांसुरी की मधुर स्वर लहरियों की गूंज ने मन मोहा

Tue, 19 Mar 2024 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The echo of the sweet note waves of the flute captivated the mind
रोहतक। बांसुरी की स्वर लहरियों की गूंज सोमवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय का टैगोर सभागार गुंजायमान होकर रंग सुर को जीवंत बना गई। रंग महोत्सव मेगा इवेंट के संगीतमय रंग- रंग सुर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादिका शुचिस्मिता आचार्य ने बांसुरी वादन से उपस्थित जन को मोह लिया। प्रतिष्ठित कलाकार दीपक शाह ने की-बोर्ड पर तथा नवोदित कलाकार रॉकी वर्मा ने ओक्टो पैड पर संगत दी।
विज्ञापन

शुचिस्मिता आचार्य ने डांस ऑफ द बटरफ्लाई म्यूजिक कंपोजिशन से बांसुरी वादन की शुरूआत की। रंग हंस ध्वनी पर आधारित इस संगीत रचना में तितलियों की खूबसूरत उड़ान सरीखा संगीतमय आभास शुचिस्मिता ने बांसुरी वादन से दिया। शास्त्रीय राग आधारित रचनाओं समेत बॉलीवुड के हिट गीतों को बांसुरी की धुन पर उतारकर शुचिस्मिता आचार्य ने उपस्थित जन को खूब लुभाया।
विज्ञापन


प्रसिद्ध बांसुरी वादक पं हरिप्रसाद चौरसिया की शिष्या रही शुचिस्मिता आचार्य के बांसुरी वादन में शीतल हवा का झोंका सरीखा अहसास, संगीत की दिव्य अनुभूति तथा दिल को सुकून का सुखद अहसास रहा। बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों को बांसुर की सुर लहरियों में शुचिस्मिता ने जीवंत कर दिया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित बांसुरी कलाकार शुचिस्मिता आचार्य का बांसुरी वादन रूह तक उतर गया। संगीत जीवन में खूबसूरत रंग भरता है। भविष्य में भी एमडीयू में संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर गायन-वादन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। आभार प्रदर्शन निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने किया। मंच संचालन संगीत विभाग के शोधार्थी रवि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीयू की प्रथम महिला एवं भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डाॅ. शरणजीत कौर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही। कार्यक्रम में रंग महोत्सव संयोजक डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. प्रताप राठी, कैलाश वर्मा, मुकेश वर्मा, अशोक वर्मा, डाॅ. आनंद शर्मा समेत विद्यार्थीगण, संगीत प्रेमीजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed