फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The drinking water problem of 15 thousand population of more than six colonies will be solved

Rohtak News: छह से अधिक कॉलोनियों की 15 हजार की आबादी की पेयजल समस्या होगी दूर

Sun, 09 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 09 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The drinking water problem of 15 thousand population of more than six colonies will be solved
08सीटीके01 रैनकपुरा ​​स्थित आंबेडकर पार्क के पास बना तालाब। संवाद
रोहतक। रैनकपुरा में काफी समय से अटका बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य विभाग ने रैनकपुरा में बनने वाले बूस्टिंग स्टेशन का एस्टिमेट बनाकर निगम को भेज दिया है। इसमें विभाग करीब दो करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से जुलाई 2024 में रैनकपुरा में बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण के लिए एस्टिमेट मांगा था। विभाग ने बूस्टिंग स्टेशन के डिपोजिट वर्क के लिए करीब 2 करोड़ 33 लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर नगर निगम को भेज दिया है। निगम की ओर से अनुमित मिलने के जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एस्टीमेट में देरी होने का मुख्य कारण निगम से पूर्ण आंकड़े न मिलना था। निगम की ओर से यह जानकारी प्राप्त नहीं हुई कि कितनी आबादी और कितने इलाके के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाना है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने सर्वे कर बनाया एस्टिमेट
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिला ने बताया कि अमृत-1 के तहत रैनकपुरा में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण निगम की ओर से करवाया जाना था। लेकिन, संबंधित इलाके को पुरातत्व विभाग ने अपना संरक्षित इलाका बताया। इस जगह की एनओसी न मिलने के कारण निगम ने दूसरी जगह चिह्नित की। निगम ने संरक्षित स्मारक की चहारदीवारी से करीब 50 मीटर दूर स्थान चिह्नित किया। इसके बाद पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग से अनुमति मिली। वहीं, निगम ने बूस्टिंग स्टेशन बनाने का कार्य जनस्वास्थ्य को विभाग सौंप दिया और एस्टिमेट की मंजूरी मांगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से पूरी जानकारी न देने का कारण विभाग को स्वयं सर्वे कर स्टेशन का एस्टिमेट तैयार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों को मिल सकता है बूस्टिंग का लाभ
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 15 हजार की आबादी के लिए बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा है। इसमें 16 लाख लीटर की क्षमता वाला स्टेशन से कबीर कॉलोनी, अनंतपुरम, रैनकपुरा, शिव विहार, पीर कॉलोनी, खोखराकोट आदि इलाकों में पानी पहुंच सकेगा।

---------------
वर्जन
निगम से मिले पत्र के अनुसार रैनकपुरा में बूस्टिंग स्टेशन के डिपोजिट कार्य के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने तुरंत बाद ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed