फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The drain is filthy, the corporation is not even collecting garbage from the banks.

Rohtak News: रजबहा में गंदगी का आलम, किनारों से कचरा भी नहीं उठा रहा निगम

Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The drain is filthy, the corporation is not even collecting garbage from the banks.
20 झज्जर रोड पर रजबहा में गंदगी का आलम। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। झज्जर रोड पर स्थित जन स्वास्थ्य विभाग मुख्य रजबहा (नहर) में गंदगी का आलम है। इससे आमजन की परेशानी बढ़ रही है। रजबहा की बदहाली के कारण जलघर में पहुंचने वाला पानी भी कचरे व गंदगी से अटा पड़ा है। नगर निगम की ओर से भी रजबहा के किनारों से कचरा भी नहीं उठाया जा रहा।
शीतल नगर निवासी सत्यनारायण ने बताया कि रजबहा की पटरी पर हर तरफ कूड़ा-कर्कट का ढेर लगा है। जलघर में आने वाला पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन लगातार बह रहा प्लास्टिक और अन्य कचरा पानी को दूषित कर रहा है। नगर निगम की ओर से भी लंबे समय से यहां से कूड़ा नहीं उठाया गया है जिसके चलते गंदगी रजबहा के पानी में मिल रही है।
विज्ञापन

शीतल नगर के रमेश का कहना है कि बदबूदार पानी व मच्छरों के प्रकोप से जीना दूभर हो गया है। बच्चों व बुजुर्गों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। रजबहा की सफाई न होने से पानी की निकासी रुक जाती है जिससे हल्की बारिश में भी सड़क व रिहायशी इलाकों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
वर्जन
रजबहा की सफाई व कचरा निस्तारण के लिए कई बार कार्रवाई की गई है। नगर निगम को कचरा उठाने के लिए सूचित भी किया गया है। जल्द ही इसकी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- मयंक भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed