फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The dilapidated pier cap of Sukhpura Chowk bridge was demolished, now a new one will be built

Rohtak News: सुखपुरा चौक पुल की जर्जर पीयर कैप गिराई, अब नई बनेगी

Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated pier cap of Sukhpura Chowk bridge was demolished, now a new one will be built
यह जानलेवा है… सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक तरफ झुके पिलर को ध्वसत करने के बाद तंग
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन पुल के एक पिलर की पीयर कैप मंगलवार को गिरा दी गई। शटरिंग की वेल्डिंग खुलने की वजह से पीयर कैप एक ओर लटककर बेकार हो गई। इसके चलते इसे गिरा दिया गया। अब नए सिरे से बनाया जाएगा। अमर उजाला ने इस मुद्दे को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया। इधर, निर्माण स्थल पर लोग जान का जोखिम उठाकर आवागमन करते नजर आए।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के डीजीएम उदयवीर ने बताया कि सुखपुरा चौक फ्लाईओवर पर पीयर कैप को विभाग ने ध्वस्त कर दिया है। पीयर कैप संख्या 23 की कंक्रीटिंग के दौरान शटरिंग स्पोर्ट में समस्या के कारण कंक्रीट का स्तर असमान हो गया था।
विज्ञापन

इसके स्तर में 150 मिमी का अंतर पाया गया। यह संरचना उपयोग के लिए सही नहीं थी। सुरक्षा व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से पीयर कैप को सक्रिय रूप से ध्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखपुरा चौक पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत पीयर कैप लगाई जा रही हैं। इनमें से एक पिलर की पीयर कैप सोमवार को शटरिंग खुलने की वजह से बेकार हो गई। कंपनी के इंजीनियर व ठेकेदार ने मौके का मुआयना किया व निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पीयर कैप गिराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed