फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The devotees broke their fast by worshipping the girl child on Ashtami

Rohtak News: अष्टमी पर कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने खोला व्रत

Sun, 06 Apr 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The devotees broke their fast by worshipping the girl child on Ashtami
05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद
रोहतक। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर शनिवार सुबह से ही मंदिरों में महागौरी की पूजा-आर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मां की पूजा करने पहुंचे। घरों में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। वहीं कन्या के पांव पखारकर चुनरी ओढ़ाई और आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला।
विज्ञापन

गोकर्ण डेरे में शनिवार सुबह से ही चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर महागौरी की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भी लगी रही। पूजा के बाद डेरे में कन्या पूजन कि गया। महामंडेलश्वर कपिल पुरी ने सबसे पहले कन्याओं के पैरों को जल से धोकर उनके माथे पर तिलक किया। इसके उपरांत कंजकों को हलवा पूरी का भोजन कराकर आशीर्वाद लिया और सभी कन्याओं को दक्षिणा दी।
विज्ञापन


बालकपुरी डेरा में हुआ कन्या पूजन
शहर के बालकपुरी डेरे में अष्टमी पर महागौरी की पूजा-अर्चना कर कन्या पूजन किया गया। भक्तजन सुबह से ही महागौरी के दर्शन करने के डेरे पहुंचने लगे। दर्शन के बाद भक्तो ने सेवा की और कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया। कन्याओं को प्रसाद ग्रहण के बाद भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। डेरे में शाम के समय यज्ञ व हवन का आयोजन किया गया। हवन में आसपास से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां को पूर्णाहुति दी। मां महागौरी की पूजा से भक्तों के होते हैं हर काम माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में शनिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मा दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-आर्चना की गई। दोपहर को रामायण पाठ व दुर्गा स्तुति पाठ का आयोजन किया गया। साध्वी मानेश्वरी देवी ने नवरात्र के पावन पर्व पर भक्तों को प्रवचन देते हुए कहा कि महागौरी की पूजा व भक्ति करने, आरती सुनने या पढ़ने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के बिगड़े काम बनते हैं और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जागरण में हुआ मां का गुणगान
रोहतक। श्रीनगर कॉलोनी में शनिवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां भगवती जागरण व हवन का आयोजन किया गया। जागरण में कलाकारों ने मां के लोकप्रिय भेंट प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। महंत अशोक दास ने बताया कि शनिवार को मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। इसमें 101 ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने मां का गुणगान किया। रविवार की सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन किया।

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

05सीटीके39...बाबा बालकपुरी डेरे में कन्या पूजन करते बाबा करण पुरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed