{"_id":"68aa2d91f7c03e7e59014922","slug":"the-deputy-commissioner-marked-the-waterlogging-spots-and-gave-instructions-for-drainage-rohtak-news-c-17-roh1020-714146-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जलभराव के स्थान चिह्नित कर उपायुक्त ने निकासी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जलभराव के स्थान चिह्नित कर उपायुक्त ने निकासी के दिए निर्देश
Sun, 24 Aug 2025 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
कलानौर के गावों को निरीक्षण करते उपायुक्त सचिन गुप्ता,एसडीएम आशीष कुमार व अन्य। स्रोत : प्रशासन
रोहतक। कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी के लिए अधिकारी अतिरिक्त संसाधनों का प्रयोग करें। यह निर्देश उपायुक्त सचिन गुप्ता ने दिए हैं। वह शनिवार शाम को कलानौर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर बरसाती पानी निकासी के कार्यों का जायजा ले रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि कृषि भूमि से बरसाती पानी की निकासी जल्द करने के लिए सभी जरूरी स्थानों पर तुरंत प्रभाव से कच्ची ड्रेन बनाई जाए। आवश्यकता अनुसार जल निकासी के लिए सभी जरूरी स्थानों पर अतिरिक्त पंप सेट लगाने व पाइप लाइन बिछाई जाए। बिजली निगम अधिकारियों को पंप सेटों के लिए बिजली कनेक्शन तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए गए। काहनौर लिंक ड्रेन का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने ड्रेन में गिरे हुए बिजली के खंबे को हटाने व सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महम लिंक ड्रेन, बनियानी लिंक ड्रेन का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बनियानी, पटवापुर, बल्म, काहनौर, मसूदपुर, आंवल व निगाना गांव का दौरा करके जल निकासी के बारे में ग्रामीणों से बातचीत की।