फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The depot will get 10 new AC buses, will run on Jaipur, Delhi and Gurugram route

Rohtak News: डिपो को मिलेंगी 10 नई एसी बसें, जयपुर, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर चलेंगी

Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 26 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The depot will get 10 new AC buses, will run on Jaipur, Delhi and Gurugram route
रोहतक नया बस अड्डा पर खड़ी एसी बस। संवाद
रोहतक। रोडवेज बस से दूरगामी यात्रा करने वाले यात्रियों लिए सफर करना अभी और अधिक आसान होगा। डिपो के बेड़े में 10 नई एसी (वातानुकूलित) बसें शामिल होंगी, जो जयपुर, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर चलेंगी। इसके लिए मुख्यालय से डिपो को पत्र जारी किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना कि नई एसी बसें जल्द डिपो में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

नया बस अड्डा से 10 एसी बसों का अलग-अलग मार्गों पर संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 10 नई एसी बसें डिपो में जल्द ही पहुंचेंगी। वातानुकूलित के साथ यात्रियों का सफर सुगम व राहत भरा होगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को मुख्यालय से 10 नई एसी बसें पहुंचने का पत्र मिला है। अभी अलॉट की गईं बसें डिपो में नहीं पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 एसी बसों का संचालन रोहतक, सिरसा, चंडीगढ़ व दिल्ली की ओर किया जा रहा। ऐसे में 10 नई एसी बस आने से इनकी संख्या 20 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डिपो में पहले की 10 एसी बसों का संचालन
समय मार्ग

सुबह 7:20 बजे रोहतक से सिरसा
सुबह 8:15 बजे रोहतक से चंडीगढ़
दोपहर 3:30 बजे रोहतक से चंडीगढ़
शाम 4:00 बजे रोहतक से सिरसा
शाम 4:30 बजे रोहतक से चंडीगढ़
नोट : इन रोटेशन में 10 एसी बसों का संचालन किया जा रहा है।
--------------
वर्जन
मुख्यालय से नई एसी बसें आने का पत्र मिला है। डिपो में जल्द बसें आने की उम्मीद है। बसें आने के बाद इन्हें जयपुर, दिल्ली व गुरुग्राम मार्ग पर चलाने की योजना है।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed