फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The debate in the case of bomb blasts in the city is over, now the decision can come on 15

रोहतक: शहर में बम धमाकों के केस में बहस पूरी, अब 15 को आ सकता है फैसला

Tue, 14 Feb 2023 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
The debate in the case of bomb blasts in the city is over, now the decision can come on 15
रोहतक। शहर में 1997 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के केस में गवाही के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस पूरी हो चुकी है। सोमवार को एडीजे राजकुमार यादव की अदालत में आरोपी अब्दुल करीम टुंडा के वीसी से बचे हुए बयान दर्ज करवाए गए। अब केस में 15 फरवरी को सुनवाई होगी, जिसमें फैसला आ सकता है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक 1997 में शहर की पुरानी सब्जी मंडी व किला रोड बाजार में बम धमाके हुए थे। केस में 2013 में नेपाल बॉर्डर पर राष्ट्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान से आए गाजियाबाद के पिलखुआ निवासी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी के खिलाफ जिला अदालत में धमाकों का केस चल रहा है। 10 साल तक गवाही की प्रक्रिया चली। अब केस में फाइनल फैसला आने की उम्मीद है। दूसरे केसों के चलते टुंडा पहले यूपी की डासना जेल और अब राजस्थान की सेंट्रल जेल अजमेर में बंद हैं। वहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केस की सुनवाई हो रही है। बचाव पक्ष के वकील विनीत वर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी के सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बचे बयान लिखे गए। अब 15 फरवरी को फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed