{"_id":"615226478ebc3e0bc626067f","slug":"the-court-will-enter-after-the-metal-detector-rohtak-news-rtk6253272157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में मेटल डिटेक्टर के बाद होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में मेटल डिटेक्टर के बाद होगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रोहिणी कोर्ट में फायरिंग मामले को देखते हुए जिला अदालत की सुरक्षा कड़ी होगी। न केवल सिविल वर्दी में बार में पुलिस तैनात रहेगी, बल्कि वकील व आम लोग अलग-अलग गेट से कड़ी जांच के बाद अंदर प्रवेश कर सकेंगे। सभी गेट पर दो-दो मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को डीएसपी गोरखपाल ने वकीलों के साथ सुरक्षा प्रबंधों के लिए बैठक की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को वकील सेशन जज से मुलाकात करेंगे।
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में चार दिन पहले वकील बनकर आए बदमाशों ने बदमाश जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के साथ फायरिंग में दो हमलावर भी मारे गए थे। इसी के चलते जिला बार के वकीलों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अदालत की सुरक्षा कड़ी करने का निर्णय लिया है। ऐसे में अदालत के गेट के बाहर बार प्रधान प्रमोद दलाल व अन्य वकीलों के साथ डीएसपी सज्जन सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों के लिए बैठक की। वकीलों ने भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपने सुझाव दिए। प्रधान ने बताया कि बार की तरफ से अदालत परिसर के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि डीएसपी से मांग की गई की अदालत परिसर के अंदर न केवल पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाए, बल्कि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी कोर्ट के अंदर घूमते रहें। इस मौके पर उप प्रधान अभिजीत बजाड़, सचिव दीपक हुड्डा, सह सचिव रामभतेरी हंस, वकील नसीब पंघाल, अशोक कादियान, मंजीत सिंह, कर्ण सिंह नारंग व हर स्वरूप हुड्डा सहित अन्य वकील भी मौजूद रहे।